Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 31,  2026

हर बार मिलेगी फूली हुई रोटी इन 7 आसान टिप्स और ट्रिक से

नरम और फूली हुई रोटियां बनाने के लिए आटा गूंधने का तरीका सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आपकी रोटियां भी ‘पापड़’ जैसी सख्त हो जाती हैं, तो आटा गूंधते वक्त इन 9 आम गलतियों से बचें:

Image Credit: pinterest

सख्त आटा हमेशा सख्त रोटी ही बनाएगा। आटे में पर्याप्त नमी (कम से कम 50% हाइड्रेशन) होनी चाहिए ताकि सेंकते समय स्टीम बने और रोटी फूले

Image Credit: pinterest

कम पानी डालना

रोटियों को सुपर सोफ्ट बनाने के लिए सादे या ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी का यूज करें। यह आटे में ग्लूटेन बनाने में मदद करता है

Image Credit: pinterest

ठंडे पानी का इस्तेमाल

आटे को सिर्फ इकट्ठा करना काफी नहीं है। इसे अपनी हथेलियों से कम से कम 8-10 मिनट तक अच्छी तरह मलें जब तक कि वह चिकना न हो जाए

Image Credit: pinterest

पर्याप्त लोच न देना

गूंधने के तुरंत बाद रोटी न बनाएं। आटे को किसी गीले कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे ग्लूटेन सेट होता है और रोटियां नरम बनती हैं

Image Credit: pinterest

रेस्टिंग टाइम न देना

आटा गूंधते समय इसमें थोड़ा सा घी या तेल मिलाने से नमी अंदर लोक हो जाती है और रोटी लंबे समय तक नरम रहती है

Image Credit: pinterest

मोयन (घी/तेल) की कमी

बेलते समय बहुत ज्यादा सूखे आटे का इस्तेमाल करने से रोटियां तवे पर जलने लगती हैं और सख्त हो जाती हैं। जितना हो सके कम पलेथन का यूज करें

Image Credit: pinterest

सूखा आटा ज्यादा लगाना

रोटियों को बहुत कम आंच पर लंबे समय तक सेकने से उनकी नमी खत्म हो जाती है और वे कड़क हो जाती हैं। हमेशा मीडियम-हाई फ्लेम पर पकाएं

Image Credit: pinterest

धीमी आंच पर पकाना

रोटी को तवे से उतारने के तुरंत बाद खुला न रखें। उन्हें तुरंत सूती कपड़े में लपेटकर कैसरोल या ढक्कन वाले डिब्बे में रखें ताकि भाप से वे नरम रहें

Image Credit: pinterest

खुला छोड़ देना

फ्रिज में रखे पुराने या बासी आटे की रोटियां अक्सर उतनी नरम नहीं बनतीं और सेहत के लिए भी ठीक नहीं मानी जातीं। कोशिश करें कि ताजा आटा ही गूंथें

Image Credit: pinterest

बासी आटे का यूज

घर के छोटे गमले में भी लग सकते हैं किचन के केमिकल फ्री और ताजा 5 मसाले
Find out More