Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 242026

खरीदने से पहले पता चल जायेगा, खीरा कड़वा है या मीठा इस एक ट्रिक से..

गर्मियों में खीरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, यह बोडी में पानी की कमी दूर करता है, लेकिन कई बार खीरा कड़वा निकल जाता है, आइये मीठे और ताजे खीरे की पहचान और कड़वाहट दूर करने के तरीके जानते है:

Image Credit: pinterest

हमेशा गहरे हरे रंग के खीरे चुनें। अगर खीरे का छिलका हल्का पीला या मटमैला दिख रहा है, तो वह बासी या कड़वा हो सकता है

Image Credit: pinterest

मीठे खीरे की पहचान

मीडियम साइज के और सीधे खीरे मीठे होते हैं। बहुत ज्यादा मोटे खीरे में बीज ज्यादा होते हैं और उनके कड़वे होने की संभावना ज्यादा होती है

Image Credit: pinterest

साइज और थिकनेस

देसी खीरे की पहचान खुरदरे छिलके और उभरे हुए दानों से होती है, जो स्वाद में मीठे और कुरकुरे होते हैं। चिकने और चमकदार हाइब्रिड खीरे भी अच्छे होते हैं

Image Credit: pinterest

छिलके की बनावट

खीरे को हल्का दबाकर देखें। वह थोड़ा सख्त होना चाहिए। बहुत ज्यादा मुलायम खीरा अंदर से गला हुआ या कड़वा हो सकता है

Image Credit: pinterest

सख्ती की जांच

ताजे और रसीले खीरे वजन में थोड़े भारी महसूस होते हैं। बहुत हल्का खीरा अंदर से सूखा और बेस्वाद हो सकता है

Image Credit: pinterest

खीरे का वजन

खीरे के तने वाले हिस्से को देखें। अगर वह हिस्सा सूखा या काला पड़ गया है, तो खीरा कड़वा निकल सकता है

Image Credit: pinterest

सिरों की जांच

खीरे के ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा काटें और नमक लगाकर रगड़ें, सफेद झाग निकलने के बाद धो ले, कड़वाहट बाहर निकाल जाएगी

Image Credit: pinterest

कड़वाहट दूर करने के नुस्खे

खीरे को स्लाइस में काटकर उन पर नमक छिड़ककर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें, कड़वा रस निकल जाएगा

Image Credit: pinterest

नमक के पानी में भिगोना

कड़वाहट छिलके और सिरों के पास होती है। खीरे को तने की तरफ से ज्यादा छीलें और दोनों सिरों को 1-2 इंच तक काट कर अलग कर दें

Image Credit: pinterest

छीलने का सही तरीका

रेत के बीच सफेद जादू है तेल अवीव के मॉडर्न इजरायल की कहानी
Find out More