Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | feb 04,  2025

नहीं होगी फिनिशिंग खराब जब ऐसे साफ करेंगे किचन कैबिने

किचन की साफ सफाई करते हुए किचन की महंगी लकड़ी की अलमारियां ख़राब हो सकती है, उनकी चमक बनाए रखते हुए सफाई करने के लिए यहां 9 इफेक्टिव घरेलू उपाय दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

सबसे सेफ तरीका यह है कि हल्के डिश सोप को गर्म पानी में मिलाएं, इस घोल में मुलायम कपड़ा भिगोकर अलमारी पोंछने से गंदगी और हल्का तेल आसानी से निकल जाता है

Image Credit: pinterest

हल्का साबुन और गर्म पानी

गीली सफाई से पहले हमेशा एक सूखे माइक्रोफाईबर कपड़े से धूल झाड़ें ताकि सफाई के दौरान धूल के कण लकड़ी पर खरोंच न डालें

Image Credit: pinterest

सूखी धूल झाड़ना

बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। यह नेचुरल क्लीनर चिकनाई काटने में मदद करता है

Image Credit: pinterest

सिरका और पानी का स्प्रे

जिद्दी निशानों के लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं। इसे दाग पर हल्के हाथों से लगाएं और नम कपड़े से पोंछ लें, ताकि फिनिश खराब न हो

Image Credit: pinterest

बेकिंग सोडा पेस्ट (दागों के लिए)

चमक वापस लाने के लिए विनेगर और ओलिव आयल का मिक्सचर इस्तेमाल करें। सिरका गंदगी साफ करता है और तेल लकड़ी को पोषण देता है

Image Credit: pinterest

सिरका और तेल का पोलिश

लकड़ी की अलमारी पर कभी भी नमी न छोड़ें। सफाई के तुरंत बाद एक सूखे, लिंट-फ्री कपड़े से पूरी तरह सुखा दें ताकि पानी लकड़ी के अंदर न जाए

Image Credit: pinterest

तुरंत सुखाना

लकड़ी पर कभी भी ब्लीच या अमोनिया जैसे हार्श केमिकल का यूज न करें, क्योंकि इनसे पेंट या पोलिश खराब हो सकती है

Image Credit: pinterest

हार्श केमिकल से बचें

अलमारी के कोनों में कपूर या नेफथलीन की गोलियां रखें। यह न केवल नमी और बदबू को कम करता है बल्कि कीटाणुओं को भी दूर रखता है

Image Credit: pinterest

कपूर टेबलेट (नमी रोकने के लिए)

अलमारी के कोनों या नक्काशी वाले हिस्सों में जमी गंदगी निकालने के लिए पुराने मुलायम टूथब्रश का इस्तेमाल करें

Image Credit: pinterest

पुराना टूथब्रश (कोनों के लिए)

पानी ही नहीं, ये 10 ड्रिंक्स भी बचाएंगे आपको विंटर डिहाइड्रेशन से
Find out More