Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  242026

न फ्रिज की जरूरत न खराब होने का डर, करी पत्ते को करें स्टोर इस सीक्रेट ट्रिक से..

करी पत्ता (मीठी नीम) खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद है, बिना फ्रिज के पूरे महीने करी पत्ते का स्वाद और महक बनाए रखने और स्टोर करने के लिए यहां 8 इफेक्टिव तरीके दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

करी पत्ता आयरन, कैल्शियम, विटामिन (A, B, C), और एंटीओक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों और स्किन के लिए अच्छा है

Image Credit: pinterest

करी पत्ते के पोषक तत्व

पत्तियों को डंठल से अलग करके सूती कपड़े पर फैला दें। इन्हें धूप में न सुखाएं, बल्कि 1-2 दिन तक पंखे की हवा या छांव में सूखने दें

Image Credit: pinterest

करी पत्ते को छांव में सुखाना

पत्तियों को माइक्रोवेव-सेफ प्लेट में रखकर 30 सेकंड के लिए चलाएं। नमी निकलने के बाद इसे पलटें और इस प्रोसेस को पत्तियां कुरकुरी होने तक दोहराएं

Image Credit: pinterest

माइक्रोवेव का यूज

सूखी या कुरकुरी हो चुकी पत्तियों को एक साफ़ और पूरी तरह से सूखे एयर-टाइट कंटेनर या कांच के जार में बंद करके रखें

Image Credit: pinterest

एयर-टाइट कंटेनर

सूखी हुई पत्तियों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एयर-टाइट डिब्बे में भरकर पूरे साल यूज किया जा सकता है

Image Credit: pinterest

पाउडर बनाना

पत्तियों को धोकर, अच्छी तरह सुखा लें। इन्हें मध्यम आंच पर थोड़ा सा तेल डालकर तब तक भूनें जब तक ये कुरकुरी लेकिन हरी बनी रहें

Image Credit: pinterest

तेल में भूनकर

स्टोरेज के दौरान ध्यान रखें कि पत्तियां बिल्कुल भी गीली न हों। ज़रा सी नमी भी फफूंद पैदा कर सकती है, जिससे पत्तियां खराब हो जाएंगी

Image Credit: pinterest

नमी से बचाना

करी पत्ते के कंटेनर या जार को हमेशा सीधी धूप से दूर, रसोई के किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें

Image Credit: pinterest

कूल और डार्क जगह

करी पत्ते के कंटेनर को बीच-बीच में डिब्बे को खोलकर चेक करें कि कोई पत्ती खराब या काली तो नहीं पड़ रही है, ताकि बाकी पत्तियां सेफ रहें

Image Credit: pinterest

रेगुलर चेक

इसका फल नहीं इसके बीज खाने से मिलता है, झटपट बढ़ते ब्लड शुगर को फायदा!
Find out More