उत्तराखंड के मशहूर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के गर्जिया जोन से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद अद्भुत और खुश करने वाली खबर आई है। यहां जंगल में एक जंगली हथिनी ने दो स्वस्थ जुड़वां (Twins) बच्चों को जन्म दिया है। हाथियों के कुनबे में जुड़वां बच्चों का पैदा होना किसी कुदरती चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि पूरी दुनिया में ऐसा सिर्फ 1 फीसदी मामलों में ही ऐसा देखने को मिलता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ये जुड़वां बच्चे अलग-अलग जेंडर (एक नर और एक मादा) के हों, तो यह मामला और भी ज्यादा दुर्लभ हो जाता है।
