'वफादारी कुछ नहीं होती ये एक धोखा है', कर्मचारी का दावा 2 हफ्ते का नोटिस देने के 20 मिनट बाद ही कंपनी ने जॉब से निकाला

एक कर्मचारी ने दावा किया कि कंपनी में चार साल काम करने के बाद जब उसने दो हफ्ते का इस्तीफा नोटिस दिया तो उसके 20 मिनट के भीतर ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इस घटना ने वर्क प्लेस पर लॉयलटी को लेकर एक बहस छेड़ दी है।

अपडेटेड Nov 14, 2026 पर 1:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह अपने मैनेजर के साथ बातचीत तय की और दो सप्ताह का औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने काम के सुचारू हस्तांतरण (हैंडओवर) के लिए एक विस्तृत दस्तावेज भी तैयार किया था, ताकि टीम के काम में कम से कम रुकावट आए।

कर्मचारी ने एक कंपनी में चार साल काम किया था। लेकिन अपने रिजाइन के बाद मैनेजर की तीखी प्रतिक्रिया देखकर हैरान रह गया। कर्मचारी ने दो हफ्ते का नोटिस दिया था और काम सौंपने (हैंडओवर) की पूरी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन सिर्फ 20 मिनट के भीतर ही उसके ऑफिशियल अकाउंट्स का एक्सेस छीन लिया गया। इस घटना ने कर्मचारी के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आज के समय में वर्कप्लेस पर वफादारी (loyalty) का कोई मतलब भी है।

यह मामला रेडिट (Reddit) पर एक पोस्ट के जरिए सामने आया, जो अब वायरल हो गई है। इसमें यूजर ने बताया कि कैसे इस अनुभव ने पेशेवर वफादारी को लेकर उसकी सोच बदल दी है। अपने इस्तीफे से जुड़ी परिस्थितियों पर विचार करते हुए कर्मचारी ने लिखा- "दो हफ्ते का नोटिस देने के बाद मुझे समझ आ गया कि कंपनी के प्रति वफादारी पूरी तरह से एक धोखा है।"

रेडिट यूजर के अनुसार, उन्होंने उस संस्था में चार साल बिताए थे। इस दौरान उन्हें लगातार अच्छे परफॉरमेंस रिव्यू मिले और उन्होंने अतिरिक्त घंटे काम किया, जिसमें बिना वेतन वाले कई वीकेंड भी शामिल थे। कहीं और एक बेहतर नौकरी का अवसर मिलने के बाद उन्होंने संस्था छोड़ने का वह तरीका अपनाया जिसे वे पेशेवर (प्रोफेशनल) तरीका मानते थे।


कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह अपने मैनेजर के साथ बातचीत तय की और दो सप्ताह का औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने काम के सुचारू हस्तांतरण (हैंडओवर) के लिए एक विस्तृत दस्तावेज भी तैयार किया था, ताकि टीम के काम में कम से कम रुकावट आए।

हालांकि मैनेजर का रवैया कुछ ऐसा रहा जिसकी उम्मीद नहीं थी। कर्मचारी के अनुसार मैनेजर लगभग 10 सेकंड तक चुप रहे और फिर पूछा कि क्या वे "एक व्यस्त तिमाही के दौरान टीम को धोखा दे रहे हैं।" बातचीत अचानक खत्म हो गई और इसके तुरंत बाद मामला और बिगड़ गया।

बैठक के 20 मिनट के भीतर ही कर्मचारी का कहना है कि उनका स्लैक (Slack) और ईमेल एक्सेस बंद कर दिया गया। उन्हें HR विभाग से एक कॉल भी आया, जिसमें बताया गया कि उन्हें तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है।

कर्मचारी ने कहा कि उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया जैसे वे कोई कॉर्पोरेट जासूस हों, न कि कोई ऐसा व्यक्ति जिसने संगठन को चार साल दिए हों। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने सहकर्मियों को अलविदा कहने या अपनी डेस्क से अपना कॉफी मग लेने का मौका तक नहीं दिया गया।

अपने अनुभव को लेकर निराशा जताते हुए रेडिट यूजर ने कहा कि कर्मचारियों को उन संगठनों के प्रति पेशेवर शिष्टाचार दिखाने पर फिर से विचार करना चाहिए, जो बदले में वैसा ही सम्मान नहीं देते। उन्होंने आगे कहा कि अगर कंपनी उन्हें नौकरी से निकालना चाहती, तो वह बिना कोई पूर्व सूचना दिए या बिना कोई मुआवजा (सेवरेंस) दिए ऐसा कर सकती थी।

इस पोस्ट ने जल्द ही काफी ध्यान आकर्षित किया। कई रेडिट यूजर्स ने अपने ऐसे ही अनुभव साझा किए और इस बात पर बहस की कि क्या कर्मचारियों को पारंपरिक 'दो सप्ताह के नोटिस' वाली प्रथा का पालन करते रहना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा- “मुझे भी एक बार इसी तरह नौकरी से निकाल दिया गया था। मैं अपने रोल और अपने डायरेक्ट बॉस से खुश नहीं था और मुझे लगता था कि मेरी अनदेखी की जा रही है, इसलिए मैंने अपने बॉस के ऊपर वाले मैनेजर से बात करने का समय तय किया। अगले ही दिन उन्होंने मुझे अपने साथ डायरेक्टर के पास चलने को कहा और तुरंत नौकरी से निकाल दिया। मुझे अलविदा कहने का मौका तक नहीं दिया गया, बिल्कुल आपकी तरह। लेकिन उन्हें ही नुकसान हुआ, क्योंकि मैंने गलत तरीके से नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ केस कर दिया और जीत गया। उन्हें मुझे 3 महीने के बजाय 6 महीने की सैलरी (सेवरेंस) देनी पड़ी। एक महीने बाद मुझे दूसरी नौकरी भी मिल गई।

एक और यूजर ने कहा- “मैंने तो अब 2 हफ्ते का नोटिस देना ही बंद कर दिया है। आप चाहे कितने भी अच्छे हों या टॉप परफॉर्मर हों, कंपनियों को कोई फर्क नहीं पड़ता और वे पलक झपकते ही आपकी जगह किसी और को रख लेती हैं।

एक ने कहा- यह तो कंपनी पर निर्भर करता है। मैंने अपनी पिछली नौकरी में एक महीने का नोटिस दिया था, अपने सारे पेंडिंग काम (टिकट्स) पूरे किए थे और मुझसे कहा गया था कि अगर मुझे कभी फिर से नौकरी की जरूरत पड़े या मैं वापस आना चाहूं, तो मेरे लिए जगह हमेशा रहेगी। यह पूरी तरह से कंपनी पर निर्भर करता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।