मेरी 120 किलो की मैनेजर मेरे जिम रूटीन पर ताने कसती है और..., कर्मचारी ने पोस्ट कर शेयर किया दर्द

कर्मचारी का कहना है कि महिला मैनेजर उसके जिम रूटीन को लेकर उस पर कमेंट पास करती हैं। इतना ही नहीं वह उससे ऑफिस के समय के बाद भी काम करने की उम्मीद रखती हैं।

अपडेटेड Oct 31, 2026 पर 12:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कर्मचारी ने बताया कि उनकी ऑफिशियल शिफ्ट शाम 6 बजे खत्म होती है, लेकिन मैनेजर अक्सर उसी समय फोन करके और काम सौंप देती है। कर्मचारी को घर पहुंचने में भी काफी लंबा समय लगता है, इसलिए इन अतिरिक्त कामों की वजह से उनके जिम शेड्यूल पर असर पड़ता है।

एक कर्मचारी ने रेडिट पर अपनी परेशानी शेयर की है। उनका कहना है कि उनकी मैनेजर अक्सर उनके फिटनेस रूटीन पर कमेंट करती है और उनसे ऑफिस के समय के बाद भी काम करने की उम्मीद रखती है। कर्मचारी के अनुसार, मैनेजर अक्सर शिफ्ट खत्म होने के कुछ मिनट पहले नए काम सौंप देती है, जिससे उन्हें जिम जाने के लिए बहुत कम समय मिल पाता है। इस स्थिति से कर्मचारी काफी परेशान है। उसने सवाल उठाया कि उनके निजी रूटीन को काम की जगह पर चर्चा का विषय क्यों बनाया जा रहा है।

कर्मचारी ने मैनेजर के अपने काम के शेड्यूल के बारे में भी बताया और यह भी बताया कि मैनेजर का कहना है कि 'व्यक्तिगत फिटनेस से ज्यादा जरूरी कंपनी का काम है।' कर्मचारी का कहना है कि मैनेजर उनके जिम रूटीन को लेकर लगातार कमेंट करती रहती है।

सबरेडिट r/IndianWorkplace पर अपना अनुभव साझा करते हुए यूजर ने लिखा- "मेरी 120 किलो वजनी महिला मैनेजर मुझे लगातार यह यकीन दिलाने की कोशिश करती है (गैसलाइटिंग करती है) कि मैं बहुत फिट हूं और मुझे काम पर ध्यान देने के लिए जिम जाना छोड़ देना चाहिए।"


कर्मचारी ने बताया कि उनकी ऑफिशियल शिफ्ट शाम 6 बजे खत्म होती है, लेकिन मैनेजर अक्सर उसी समय फोन करके और काम सौंप देती है। कर्मचारी को घर पहुंचने में भी काफी लंबा समय लगता है, इसलिए इन अतिरिक्त कामों की वजह से उनके जिम शेड्यूल पर असर पड़ता है।

उसने आगे लिखा- "मेरी शिफ्ट शाम 6 बजे खत्म होनी चाहिए, लेकिन मैनेजर रोज ठीक 6 बजे मुझे और काम देने के लिए कॉल कर देती हैं। मुझे काफी सफर करना पड़ता है, इसलिए मेरा जिम जाना छूट जाता है। इसलिए मैं कभी-कभी शाम 6:30 बजे काम से निकल जाती हूं ताकि मुझे उनकी बकवास न सुननी पड़े। कर्मचारी ने यह भी दावा किया कि मैनेजर आम बातचीत के दौरान उनकी फिटनेस का जिक्र करती हैं और सुझाव देती है कि उन्हें जिम में कम समय बिताना चाहिए।

My 120 kg female manager keeps gaslighting me that I am extremely fit and need to quit gym to focus on work by u/OkJudge5932 in IndianWorkplace

यूजर ने मैनेजर पर यह आरोप भी लगाया कि वह सीनियर अधिकारियों के सामने उनके काम के घंटों को गलत तरीके से पेश करती हैं। उन्होंने लिखा- "उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वह भी स्वार्थी होकर जिम जा सकती थी, लेकिन उन्होंने कंपनी को प्राथमिकता दी।"कर्मचारी ने मैनेजर की अपनी लाइफस्टाइल पर सवाल उठाते हुए अपनी पोस्ट खत्म की और कहा- "मुझे नहीं लगता कि अगर उनके पास समय होता तो भी वे जिम जातीं। वे 200 मीटर की दूरी के लिए भी कंपनी के खर्च पर कैब लेती हैं।"

रेडिट यूजर्स ने कर्मचारी को काम की सीमाएं तय करने की सलाह दी

इस पोस्ट पर कई लोगों ने जवाब दिए, जिसमें कई यूजर्स ने कर्मचारी को सलाह दी कि वह काम के दबाव के कारण अपना फिटनेस रूटीन न छोड़े। एक यूजर ने सुझाव दिया कि अपने निजी प्लान्स के बारे में किसी को न बताएं और काम के निश्चित घंटे तय रखें। एक ने कमेंट में लिखा- "बस इतना कह दो कि तुमने जिम जाना छोड़ दिया है। फिर 'वर्क-लाइफ बैलेंस' या 'पारिवारिक जिम्मेदारियों' का हवाला देकर अपना निजी समय बचाए रखो। साथ ही काम के बाद तुम क्या करते हो, इसके बारे में कभी भी जरूरत से ज्यादा जानकारी मत दो।"

एक अन्य व्यक्ति ने कर्मचारी को मजबूती से डटे रहने की सलाह दी और लिखा- "किसी भी कारण से अपना जिम कभी मत छोड़ना। एक बार छोड़ दिया तो वापस लौटना मुश्किल हो जाएगा। अगर मैनेजर शाम 6:00 बजे कॉल करे तो उसे साफ मना कर दो। थोड़ी हिम्मत जुटाओ—शुरुआत में यह मुश्किल लग सकता है, लेकिन अगर ऐसा दोबारा हो तो उससे कह दो कि तुमने लॉग आउट कर दिया है और अब इस पर कल बात करोगे।

अगर तुम उसकी बकवास बर्दाश्त करते रहे तो बाद में 'ना' कहना नामुमकिन हो जाएगा। उसे समझ जाना चाहिए कि तुम उसकी बातें नहीं मानोगे। उसने खुद अपनी सेहत खराब कर ली है और अब तुम्हारी सेहत भी खराब करना चाहती है, उसे ऐसा बिल्कुल मत करने दो।"

एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा- "उसे यकीन दिला दो कि वह बहुत फिट है और उसे शाम 6 बजे के बाद काम नहीं करना चाहिए वरना उसका वजन जरूरत से कम हो जाएगा।" एक ने लिखा था- "बस याद रखें, कुछ लोगों के लिए उनकी नौकरी ही उनकी एकमात्र पहचान और पूरी जिंदगी होती है। लगता है कि वह भी उन्हीं में से एक हैं।" अन्य यूजर्स ने उस कर्मचारी को सलाह दी कि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखें और काम के दबाव को अपनी दिनचर्या पर असर न डालने दे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।