Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 262026

एक्सपायर्ड टेलकम पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल, पैसे भी बचेंगे और काम भी बनेगा

एक्सपायर हो चुके टेलकम पाउडर को स्किन पर लगाना भले ही सेफ न हो, लेकिन यह नमी और तेल सोखने के लिए बेहतरीन है। आइये जानते है टेलकम पाउडर को घर के कामों में आसानी से इस्तेमाल करने के तरीके:

Image Credit: Instagram

सोने या चांदी की उलझी हुई चेन पर थोड़ा पाउडर छिड़कें। पाउडर रगड़ने से गांठें ढीली हो जाती हैं। सुई की मदद से गांठ को आसानी से खोल लें

Image Credit: Instagram

गहनों की उलझन सुलझाएं

बदबूदार जूतों के अंदर रातभर पाउडर डालकर छोड़ दें। पाउडर जूतों की नमी और खराब गंध को सोख लेता है। सुबह जूतों को पहन लें

Image Credit: Instagram

जूतों की बदबू दूर करें

कपड़ों पर तेल या घी गिरने पर पाउडर लगाएं। पाउडर को 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। पाउडर तेल को सोख लेगा, कपड़े को धो लें

Image Credit: Instagram

तेल के जिद्दी दाग हटाएं

सीलन से पुरानी किताबों की गंध को पाउडर दूर करता है। किताबों के पन्नों के बीच पाउडर छिड़कें। किताबों को सूखी जगह पर रख दें

Image Credit: Instagram

पुरानी किताबों को फ्रेश बनाएं

लकड़ी के फर्श पर चलने से आने वाली आवाज को रोकता है। फर्श के दरारों में पाउडर डालें। पाउडर लकड़ी पर फ्रिक्शन को कम करता है

Image Credit: Instagram

आवाज करने वाले फर्श पर

पुराने ताश के पत्ते चिपकने लगते हैं। पत्तों को प्लास्टिक बैग में डालकर पाउडर छिड़कें। बैग को हिलाएं, पत्ते बिल्कुल नए जैसे स्मूथ हो जाएंगे

Image Credit: Instagram

ताश के पत्तों की चिपचिपाहट

ठंड या बीमारी में अगर पेट्स को नहला नहीं सकते, तो इसे ड्राई शैम्पू की तरह यूज करें। उनके बालों पर थोड़ा पाउडर छिड़कें और ब्रश करें

Image Credit: Instagram

पालतू जानवरों को साफ करें

चींटियों को टेलकम पाउडर की गंध नहीं होती। घर के कोनों, दरवाजों या खिड़कियों के पास पाउडर की लाइन बना दें। चींटियां अंदर नहीं आएंगी

Image Credit: Instagram

चींटियों को घर से भगाएं

रबर ग्लव्स अंदर से चिपचिपे हो जाते हैं। ग्लव्स पहनने से पहले ग्लव्स के अंदर पाउडर डालें। इससे ग्लव्स आसानी से हाथ में आ जाएंगे

Image Credit: Instagram

रबर के ग्लव्स पहनना आसान

लू का नहीं होगा पौधों पर असर! बालकनी गार्डन को ऐसे रखें कूल
Find out More