Friendship Day 2025 Wishes: इस फ्रेंडशिप डे पर कुछ अलग कहिए, इन 30 खास शायरियों से छू लीजिए दोस्तों का दिल

Friendship Day 2025 Wishes: फ्रेंडशिप डे का मौका है अपने उन खास दोस्तों को शुक्रिया कहने का, जिन्होंने हर मोड़ पर आपका साथ निभाया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए भेजिए उन्हें दिल छू लेने वाले मैसेज, शायरी और विशेस। यहां हम लाए हैं आपके लिए 30 शानदार फ्रेंडशिप डे विशेस, जो दोस्ती को और भी मजबूत बनाएंगे

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 10:09 AM
Story continues below Advertisement
Friendship Day 2025 Wishes: अपने जिगरी दोस्तों को भेजें ये 30 इमोशनल और फनी मैसेज

जिंदगी में रिश्ते कई होते हैं खून के, समाज के, फर्ज के लेकिन एक रिश्ता ऐसा भी होता है जो दिल से बनता है और आत्मा तक जुड़ जाता है, वो है दोस्ती का रिश्ता। दोस्ती ना कोई समझौता मांगती है, ना कोई शर्त ये तो बस एक एहसास है जो हर मुश्किल में मुस्कुराना सिखा देता है। जब परिवार दूर हो, जब जिंदगी उलझनों से घिरी हो – तब एक दोस्त का कंधा सबसे बड़ी ताक़त बन जाता है। Friendship Day वही खास मौका है जब हम अपने उन दोस्तों को याद करते हैं जो हर हंसी और हर आंसू में हमारे साथ खड़े रहे। वो दोस्त जिन्होंने बिना कुछ कहे समझा, और हर मोड़ पर साथ निभाया।

दोस्ती सिर्फ बचपन की बात नहीं होती, ये तो हर उम्र में नया रूप लेती है कभी स्कूल की बेंच पर, कभी कॉलेज की कैंटीन में, तो कभी ऑफिस की भागदौड़ में। इस Friendship Day पर आइए, अपने उन दोस्तों को एक खूबसूरत शायरी या मैसेज भेजें जो हमारी जिंदगी की सबसे प्यारी पूंजी हैं। क्योंकि सच्चे दोस्त हर दौर में मिलना आसान नहीं होता।

यहां फ्रेंडशिप डे के लिए विशेज दिए गए हैं


1. सच्चे दोस्त वो नहीं जो हर वक्त साथ हों, बल्कि वो होते हैं जो दूर रहकर भी हर पल यादों में रहते हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

2. दोस्ती वो रिश्ता है जो खून से नहीं दिल से बनता है... और तू मेरे दिल के सबसे करीब है। फ्रेंडशिप डे मुबारक!

3. तेरी मेरी दोस्ती किसी WiFi जैसी है, दिखती नहीं लेकिन जुड़ाव गहरा है! Happy Friendship Day!

4. तू है तो सब कुछ आसान लगता है… ज़िंदगी के हर मोड़ पर तेरा साथ चाहिए। Happy Friendship Day, दोस्त!

5. दोस्त वही जो मुश्किल वक्त में काम आए, और तू हमेशा मेरी जिंदगी का हीरो रहा है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

6. ना तो कोई फॉर्मूला है, ना कोई नियम… बस तू है इसलिए मेरी दुनिया हसीन है। Happy Friendship Day!

7. दोस्ती नाम है उस एहसास का, जो बिन कहे समझ जाता है। तू वही एहसास है दोस्त।

8. जिंदगी की असली दौलत दोस्तों का साथ होता है, और तू मेरा सबसे बड़ा खज़ाना है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

9. कुछ दोस्त किस्मत से मिलते हैं, और कुछ मेहनत से… पर तू तो भगवान का तोहफा है।

10. दोस्ती कोई प्लान नहीं होती, वो तो बस हो जाती है… और तेरी मेरी तो बेमिसाल है!

11. हर पल तू साथ रहा, हर मुसीबत में ढाल बना… तुझ जैसा दोस्त किस्मत वालों को मिलता है।

12. इस दोस्ती का कोई रेट नहीं, कोई लिमिट नहीं… बस तू है और तेरी बातें हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

13. कॉलेज की मस्ती हो या लाइफ की टेंशन, तू हर जगह सबसे पहला नाम होता है। दोस्ती दिवस की शुभकामनाएं!

14. तू वो दोस्त है जिसके साथ वक्त का पता नहीं चलता… और बिना तुझे देखे दिन अधूरा लगता है।

15. चाय की प्याली हो या जिंदगी की उलझनें… तेरे बिना सब फीका लगता है दोस्त। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

यहां फ्रेंडशिप डे के लिए शायरियां दिए गए हैं

friendship day

16. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,

दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का।

ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं,

दोस्ती वादा है उम्र भर निभाने का।

17. दिल में बसाकर रखते हैं दोस्तों को,

जिंदगी से भी ज्यादा चाहते हैं दोस्तों को,

खुदा से दुआ है हमारी,

कभी जुदा न करे हमें हमारे दोस्तों को।

18. तेरी दोस्ती ने बहुत कुछ सिखाया,

हर मोड़ पर साथ निभाया।

कभी हंसी, कभी आंसू का सिलसिला,

तेरे बिना अधूरा है हर फसाना।

friendship day (2)

19. खुशबू बन कर तेरी सांसों में रहेंगे,

सुकून बनकर तेरे दिल में रहेंगे।

मौत भी आ गई तो गम नहीं,

तुझसे दोस्ती निभाते-निभाते चल देंगे।

20. मौसमों की तरह बदलती नहीं दोस्ती,

धड़कनों से जुड़ी होती है ये।

हर कदम पर साथ निभाए,

ऐसी सच्ची होती है ये।

21. दोस्ती फूल नहीं जो मुरझा जाए,

दोस्ती सूरज नहीं जो ढल जाए,

दोस्ती तो सांस है जो चलते रहे,

और जब तक जिंदा रहें दिल में बस जाए।

friendship day (1)

22.वक्त की यारी तो हर कोई करता है,

मजा तो तब है जब वक्त बदले पर यार ना बदले।

23. सच्ची दोस्ती लाखों में एक होती है,

पर तेरी मेरी तो करोड़ों में एक है।

24. खुशी के पल हों या गम के साये,

तू हर वक्त मेरे साथ आए।

ऐसी दोस्ती पर कौन न नाज करे,

तेरे जैसा दोस्त सबको नसीब हो जाए।

friendship day (5)

25. कभी हंसाया, कभी रुलाया,

कभी गुस्सा किया, कभी मनाया,

पर जब भी जरूरत पड़ी,

दोस्त बनकर साथ निभाया।

26. तू मिले या ना मिले, ये मेरे नसीब की बात है,

पर तेरी दोस्ती मेरी किस्मत बदल देती है।

27. दोस्ती ऐसी नहीं जो वक्त के साथ छूट जाए,

ये तो वो धागा है जो उम्र भर साथ निभाए।

friendship day (4)

28. तेरी दोस्ती का भरोसा है कुछ इस कदर,

जिसे दिल में रखा है सबसे ऊपर।

29. दोस्ती हर चेहरे की पहचान होती है,

दोस्ती हर दिल की जान होती है।

जिसे मिले सच्चा यार,

उसे जिंदगी की सबसे बड़ी जान होती है।

30. हम वो नहीं जो मतलब से दोस्ती करते हैं,

हम वो हैं जो दोस्ती के लिए सब कुछ कुर्बान कर देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।