Get App

दो दोस्तों ने अचार बेच खड़ा किया 80 करोड़ का कारोबार! जानें कैसे बदली किस्मत

अमेरिका में दो दोस्तों का अचार का वीडियो बनाने का शौक 80 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार में बदल गया। सोशल मीडिया पर फेमर होने के बाद दोनों ने नौकरी छोड़कर अपना अचार ब्रांड शुरू किया, जो अब बड़े स्टोर्स तक पहुंच चुका है

Curated By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 6:25 PM
दो दोस्तों ने अचार बेच खड़ा किया 80 करोड़ का कारोबार! जानें कैसे बदली किस्मत
इस अनुभव के बाद कंपनी ने बड़े रिटेल स्टोर्स में विस्तार किया (Photo: canva)

मेरिका में दो दोस्तों का अचार से जुड़े वीडियो बनाने का शौक करोड़ों के बिजनेस में बदल गया। दोनों पहले सोशल मीडिया पर अचार के वीडियो बनाकर शेयर करते थे। लोगों को उनके वीडियो पसंद आने लगे और धीरे-धीरे उनकी पहचान बढ़ गई। इसके बाद दोनों ने नौकरी छोड़कर अपना फूड स्टार्टअप शुरू किया। आज उनका अचार ब्रांड बड़े रिटेल स्टोर्स तक पहुंच चुका है और कंपनी अब अचार से आगे नए फूड प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। आज उनका यह कारोबार 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का बन चुका है।

लीह मार्कस और यासमन बख्तियार ने 2023 में TikTok पर अचार से जुड़े वीडियो शेयर करना शुरू किया। लोगों की बढ़ती दिलचस्पी देखकर दोनों ने नौकरी छोड़कर अपना फूड ब्रांड शुरू करने का फैसला किया। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी

कैसे शुरू किया अचार बिजनेस

लीह मार्कस और यासमन बख्तियार के स्टार्टअप ‘गुड गर्ल स्नैक्स’ ने फरवरी 2024 में ‘हॉट गर्ल पिकल्स’ नाम से अपना अचार ब्रांड शुरू किया। ‘हॉट गर्ल पिकल्स’ को फरवरी 2024 में बाजार में उतारा गया था। शुरुआत में कंपनी ने अपनी वेबसाइट के जरिए सीधे ग्राहकों तक अचार पहुंचाया। ब्रांड का नाम और उसकी पहचान बनाने में सोशल मीडिया पर चलने वाले ट्रेंड्स का भी असर रहा। सीधे ग्राहकों को ऑनलाइन अचार बेचने से फाउंडर्स को यह समझने का मौका मिला कि उनके प्रोडक्ट को लोग कितना पसंद कर रहे हैं। उनके पोडक्ट पर किस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस अनुभव के बाद कंपनी ने बड़े रिटेल स्टोर्स में विस्तार किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें