Get App

1.4 लाख की पार्टी में AC से टपका पानी...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कस्टमर का पोस्ट

गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में करीब 1.4 लाख रुपये खर्च कर पार्टी करने वाले एक कस्टमर ने खराब व्यवस्था और बेकार सर्विस का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पार्टी के दौरान एसी से पानी टपकता रहा, बार-बार बिजली गई, खाने में देरी हुई और जरूरत के समय वेन्यू का जिम्मेदार व्यक्ति भी मौजूद नहीं था

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 11:12 PM
1.4 लाख की पार्टी में AC से टपका पानी...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कस्टमर का पोस्ट
इतना महंगा पैकेज लेने के बाद आयोजकों को उम्मीद थी कि वेन्यू पर सभी व्यवस्थाएं अच्छी होंगी (Photo: Canva)

किसी भी पार्टी पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद लोग अच्छी व्यवस्था और बेहतरीन सर्विस की उम्मीद करते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट को लेकर किया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक कस्टमर ने दावा किया कि करीब 1.4 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी उसे उम्मीद के मुताबिक सुविधा और सेवा नहीं मिली। उनका आरोप है कि पार्टी के दौरान कई एसी से पानी टपक रहा था, बार-बार बिजली जा रही थी, खाने की व्यवस्था में काफी देरी हुई। वहीं जरूरत पड़ने पर वेन्यू का जिम्मेदार व्यक्ति भी मौजूद नहीं था। Reddit पर शेयर की गई उनकी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शेयर किया एक्सपीरिएंस

एक व्यक्ति ने अपना एक्सपीरिएंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम के साइबर सिटी स्थित एक माइक्रोब्रुअरी और रेस्टोरेंट में 40 से ज्यादा लोगों के लिए आयोजित पार्टी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। Reddit पोस्ट के अनुसार, ग्रुप ने प्रति व्यक्ति 3,500 रुपये का “टिप्सी पैकेज” बुक किया था, जिससे पार्टी का कुल खर्च करीब 1.4 लाख रुपये पहुंच गया। इतना महंगा पैकेज लेने के बाद आयोजकों को उम्मीद थी कि वेन्यू पर सभी व्यवस्थाएं अच्छी होंगी, लेकिन उनका दावा है कि ऐसा नहीं हुआ।

एसी से टपक रहा था पानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें