Get App

Viral Video: मशहूर चाट युद्ध के बाद अब सामने आया 'चटनी संग्राम', हापुड़ की पकौड़ा दुकान का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। देहरा गांव में एक पकौड़े की दुकान के बाहर अचानक ऐसा माहौल बना कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी एक छोटी-सी बात देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई और सड़क पर जमकर हंगामा मच गया

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 12:24 PM
Viral Video: मशहूर चाट युद्ध के बाद अब सामने आया 'चटनी संग्राम', हापुड़ की पकौड़ा दुकान का वीडियो वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद धौलाना थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक छोटी-सी खाने की दुकान अचानक ऐसी जगह में बदल गई, जहां कुछ देर के लिए लात-घूंसे और डंडे चलने लगे। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव में पकौड़े की दुकान पर चटनी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और दुकान के आसपास मारपीट का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में कई लोग एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग सहमे हुए इस पूरे घटनाक्रम को देखते नजर आते हैं।

हरी चटनी नहीं मिली तो बिगड़ गई बात

NDTV के रिपोर्ट के मुताबिकके मुताबिक, विवाद की शुरुआत कुछ ग्राहकों की नाराजगी से हुई। उन्हें पकौड़ों के साथ हरी चटनी के बजाय मीठी इमली की चटनी परोसी गई थी। चटनी को लेकर हुई कहासुनी ने कुछ ही समय में उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि नाराज लोगों ने दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें