Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 02,  2026

त्योहार पर बनाए घर में ये सबसे ज्यादा खाने वाली नमकीन सेव

होली के अवसर पर सेहत का ध्यान रखते हुए, बिना तेल के बेक्ड बेसन सेव बनाना एक बेहतरीन ओप्शन है, यहां इसे बनाने की आसान स्टेप 9 स्टेप्स में दी गई है:

Image Credit: pinterest

1 कप बेसन को अच्छी तरह छान लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें। इसमें नमक, 1/4 चम्मच हल्दी, चुटकी भर हींग, और स्वाद के लिए 1/2 चम्मच क्रश की हुई अजवाइन डालें.

Image Credit: pinterest

इंग्रीडिएंट तैयार करें

इसमें 2 चम्मच नींबू का रस और 1/4 चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाएं। नींबू का रस सेव को कुरकुरा बनाने में मदद करता है.

Image Credit: pinterest

टेस्ट और टेक्सचर

थोड़ा-थोड़ा पानी (लगभग 2-3 बड़े चम्मच) डालते हुए एक मध्यम नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा बहुत ज्यादा गीला या बहुत सख्त न हो.

Image Credit: pinterest

आटा गूंथना

बेकिंग शुरू करने से पहले अपने ओवन को 160°C से 200°C के बीच प्रीहीट होने के लिए रख दें.

Image Credit: pinterest

ओवन प्रीहीट करें

प्रीहीट करने के बाद एक बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर बिछाएं या उसे हल्का सा ग्रीस कर लें ताकि सेव चिपके नहीं.

Image Credit: pinterest

बेकिंग ट्रे तैयार करें

बेकिंग ट्रे तैयार करने के बाद सेव बनाने वाली मशीन में बारीक छेद वाली प्लेट लगाएं। डो को बेलनाकार आकार देकर मशीन में भरें.

Image Credit: pinterest

मशीन में भरें

मशीन को घुमाते हुए सीधे या गोलाकार तरीके से ट्रे पर पतली सेव की लेयर बनाएं। ध्यान रखें कि सेव एक-दूसरे के ऊपर बहुत ज्यादा न चढ़ें.

Image Credit: pinterest

सेव फैलाएं

ट्रे को प्रीहीटेड ओवन में रखें और 8 से 12 मिनट तक पकाएं। जब सेव हल्के भूरे रंग के दिखने लगें, तो उन्हें बाहर निकाल लें.

Image Credit: pinterest

बेकिंग प्रोसेस

ओवन से निकालते समय सेव थोड़े नरम हो सकते हैं। इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें, जिससे ये एकदम कुरकुरे हो जाएंगे। अंत में इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें.

Image Credit: pinterest

ठंडा और स्टोर करें

अलमारी में रखे-रखे ना हो जाए खराब, फॉलो करें ये 8 मेंटेनेंस टिप्स एक्सपेंसिव साड़ी के
Find out More