Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | may 142026

इस तरीके से बनाए नेचुरल शैम्पू, जो करेगा सफाई और कंडीशनिंग दोनों

बिना कंडीशनर के रेशमी और चमकदार बाल पाने के लिए, आप घर पर कुछ चीजों का का यूज करके नेचुरल हर्बल शैम्पू तैयार कर सकते हैं, आइये जानते है इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका:

Image Credit: pinterest

इसके लिए 50 ग्राम सूखा आंवला, 50 ग्राम रीठा और 50 ग्राम शिकाकाई लें। आंवला बालों को पोषण, रीठा झाग और शिकाकाई रेशमी बनाता है

Image Credit: pinterest

मैन इंग्रीडिएंट

बालों में ज्यादा चमक और मजबूती के लिए इसमें 15 ग्राम मेथी दाना, कुछ करी पत्ते और गुड़हल के फूल या पत्तियां भी मिलाई जा सकती हैं

Image Credit: pinterest

ज्यादा शाइन के लिए

सभी सूखी इंग्रीडिएंट को लगभग 1 से 1.5 लीटर पानी में डालकर रात भर (12-14 घंटे) के लिए भिगो दें

Image Credit: pinterest

सोकिंग प्रोसेस

इंग्रीडिएंट फूल जाए, तो रीठा और आंवला के अंदर के बीजों को निकाल दें, क्योंकि शैम्पू के लिए केवल उनके छिलके और गूदे का ही यूज होता है

Image Credit: pinterest

बीज निकालना

बीजों को हटाने के बाद, हाथों से इंग्रीडिएंट को पानी में अच्छी तरह मैश (मसल) लें ताकि सभी पोषक तत्व पानी में मिल जाएं

Image Credit: pinterest

मिक्सचर तैयार करना

अब इस मिक्सचर को मीडियम हीट पर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न रह जाए और मिक्सचर गाढ़ा दिखने लगे, लगभग 15-30 मिनट लगते हैं

Image Credit: pinterest

बोइलिंग

मिक्सचर के ठंडा होने के बाद, इसे एक सूती कपड़े या बारीक छलनी की मदद से छान लें ताकि एक साफ लिक्विड शैम्पू मिल हो सके

Image Credit: pinterest

छानना

इस नेचुरल शैम्पू को एक कांच की साफ बोतल में भरकर रखें। आप इसे 1 से 1.5 महीने तक सुरक्षित रूप से यूज कर सकते हैं

Image Credit: pinterest

स्टोरेज

बालों को पानी से गीला करें और नेचुरल शैम्पू से स्कैल्प की मालिश करें, और फिर धो लें। शिकाकाई और रीठा के कारण कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी

Image Credit: pinterest

इस्तेमाल का तरीका

लू और हीट स्ट्रोक से बचना है? तो 5 तरीकों से सेवन करे गोंद कतीरा का
Find out More