Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  13,  2025

कैसे पहचानें असली बनारसी साड़ी? ये हैं कुछ आसान तरीके जो हर खरीदार को जानने चाहिए

बनारसी साड़ी अपनी अनोखी कारीगरी, शानदार डिजाइन्स और शानदार सिल्क की वजह से महिलाओं की पहली पसंद होती है। लेकिन बाजार में नकली बनारसी साड़ियों की भरमार के कारण असली साड़ी पहचानना बहुत जरूरी हो गया है।

Image Credit: Instagram

हम आपको बताएंगे ऐसे आसान और प्रभावी तरीके, जिनसे आप असली बनारसी साड़ी और नकली साड़ी में फर्क कर सकते हैं और अपने पैसे की पूरी कीमत पा सकते हैं।

Image Credit: Instagram

असली बनारसी साड़ी को छूने पर मुलायम और गर्माहट महसूस होती है। नकली साड़ियां अक्सर जाली और असहज लगेंगी।  

Image Credit: Instagram

साड़ी को छूकर जांचें

असली साड़ियों का पल्लू लंबा (6-8 इंच) और बारीक कढ़ाई वाला होता है। खासकर अमरू, अंबी और डोमक जैसे पारंपरिक पैटर्न दिखते हैं।  

Image Credit: Instagram

पल्लू की लंबाई और डिजाइन देखें 

बनारसी सिल्क की खासियत है कि अलग-अलग एंगल से देखने पर इसके रंग बदलते हुए नजर आते हैं, जो नकली में कम होता है।  

Image Credit: Instagram

रोशनी में रंग का बदलाव देखें  

असली साड़ियों में सोने और चांदी के धागों से जरी कढ़ाई होती है जो रेशमी और चमकदार होती है, जबकि नकली साड़ियों में यह प्लास्टिक जैसा लग सकता है।  

Image Credit: Instagram

जरी और जरदोजी का काम जांचें  

अगर साड़ी बहुत मुलायम है और अंगूठी में आसानी से गुजर जाती है, तो समझिए यह असली बनारसी हो सकती है। नकली साड़ियों में यह संभव नहीं।  

Image Credit: Instagram

अंगूठी टेस्ट अपनाएं 

हाथ से बने असली बनारसी साड़ी की कढ़ाई दोनों तरफ साफ और सुंदर होती है, जबकि मशीन से बनी नकली साड़ी में यह उल्टी और बेढंगी हो सकती है।  

Image Credit: Instagram

साड़ी के दोनों तरफ की कढ़ाई देखें  

असली बनारसी जरी धागों से बनी होती है जिसकी वजह से इसका वजन थोड़ा भारी होता है, जबकि नकली हल्की होती है।  

Image Credit: Instagram

साड़ी का वजन जांचें  

इन प्यारे चिकनकारी कुर्ती के डिजाइनों से पाएं एलिगेंट लुक, सब पूछेंगे कहां से लाई!
Find out More