Viral Video: रील के लिए 200 किमी की रफ्तार से उड़ाई कार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया ये एक्शन

Viral Video: हैदराबाद में एक युवक को तेज रफ्तार में कार चलाना काफी भारी पड़ गया। हैदराबाद में एक युवक का आउटर रिंग रोड पर 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में कार चलाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया

अपडेटेड May 25, 2026 पर 8:30 PM
Story continues below Advertisement
वीडियो वायरल होने के बाद नरसिंगी पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया

हैदराबाद के साइबराबाद इलाके में तेज रफ्तार कार चलाना एक व्यक्ति को मंहगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक आउटर रिंग रोड पर बेहद तेज स्पीड में गाड़ी दौड़ाता नजर आया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद नरसिंगी पुलिस ने जांच शुरू की और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक का नाम यशवंत रेड्डी है, जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है। वह पुप्पलागुडा स्थित अलकापुर टाउनशिप का निवासी है।

पुलिस ने किया अरेस्ट

हैदराबाद के यशवंत रेड्डी ने अपनी नई कार को आउटर रिंग रोड पर 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड में चलाया और उसका वीडियो पोस्ट कर दिया। इस खतरनाक स्टंट के बाद साइबराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले को लापरवाही से ड्राइविंग और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने से जुड़ा माना है। ये मामला अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


पुलिस ने क्या कहा

नरसिंगी पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आउटर रिंग रोड पर बेहद तेज रफ्तार में लापरवाही से कार चलाकर दूसरे वाहन चालकों और टोल प्लाजा कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। इस मामले में रोड पेट्रोलिंग अधिकारी ने 19 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि, ये घटना 10 मई की सुबह हुई, जब आरोपी नरसिंगी टोल प्लाजा से टीजीपीए टोल प्लाजा की तरफ अस्थायी नंबर वाली फॉक्सवैगन वर्टस कार चला रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसने अप्रैल 2026 में फॉक्सवैगन वर्टस कार खरीदी थी। उसने माना कि 10 मई को आउटर रिंग रोड पर एंट्री पॉइंट 18(A) से प्रवेश करने के बाद उसने कार को करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया।

इन मामलों में दर्ज हुई शिकायत

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी सबूतों और वीडियो की मदद से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 32 वर्षीय कोथापल्ली यशवंत रेड्डी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह रंगारेड्डी जिले के पुप्पलागुडा स्थित अलकापुर टाउनशिप का निवासी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।