Get App

IMD Rain Alert: आज इन सात राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, आईएमडी ने कहा था कि 31 मई तक पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। जिसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है, पूर्वोत्तर के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 6:45 AM
IMD Rain Alert: आज इन सात राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
IMD ने दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है

Weather Forecast, IMD Rain Alert: देश में मानसून को दस्तक दिए एक हफ्ते ही बीता है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश ने अभी से तबाही मचानी शुरू कर दी है। भारी बारिश और बाढ़ से पूरा पूर्वोत्तर भारत जूझ रहा है। बीते 24 घंटे में पूर्वोतर भारत के सात राज्यों में 22 लोगों की मौत हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों से उठे मौसमी सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। वहीं सोमवार को भी मौसम विभाग ने कई जगहों पर तेज धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई है। IMD ने सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कल देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन हिस्सों में बारिश होगी आइए जानते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं दिल्ली और एनसीआर के लोगों को 2 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कल आसमान में हल्के बादल रहेंगे और बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 जून तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

बिहार में अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें