Get App

पहली बार भारत बना विजेता, मनीला में शेरी सिंह ने जीता Mrs Universe 2025 का खिताब

शेरी सिंह ने पहली बार Mrs Universe का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता के 48वें संस्करण में दुनिया भर से 120 प्रतियोगियों को हराकर भारत ने पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया है। मिसेज यूनिवर्स 2025 पेजेंट का आयोजन फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2025 पर 8:41 PM
पहली बार भारत बना विजेता, मनीला में शेरी सिंह ने जीता Mrs Universe 2025 का खिताब
मिसेज यूनिवर्स पेजेंट में शैरी सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और जीत हासिल की।

Mrs Universe 2025: भारत ने मनीला में आयोजित मिसेज यूनिवर्स 2025 पेजेंट पहली बार जीतकर इतिहास रच दिया। भारत के लिए ये ताज शेरी सिंह ने जीता। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता के 48वें संस्करण में दुनिया भर से 120 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया और शेरी सिंह यह ताज जीतने वाली पहली भारतीय प्रतियोगी बनीं। उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग की प्रतियोगी हो हराकर ये खिताब अपने नाम किया। इससे पहले, शेरी ‘मिसेज इंडिया 2025’ का खिताब भी अपने नाम किया था। जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि ये पेजेंट दुनियाभर की विवाहित महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है। शेरी सिंह ने इसे जीतकर बता दिया भारतीय महिलाएं उम्र के हर पड़ाव पर खूबसूरत, इंटेलिजेंट और ब्यूटी विद ब्रेन के तालमेल पर खरी उतरती हैं।

मिसेज यूनिवर्स पेजेंट में शैरी सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में सेंट पीटर्सबर्ग की प्रतियोगी दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर फिलीपींस और चौथे नंबर रूस की प्रतियोगी रहीं। वहीं, मार्गरीटा आइलैंड, यूएसए, साउथ वेस्ट एशिया, कैलिफोर्निया, बुल्गारिया, म्यांमार, पैसिफिक, बुर्यातिया, अफ्रीका, यूएई, दुबई, जापान, नॉर्थ फिलीपींस, यूरेशिया, यूक्रेन, लक्जमबर्ग, सेंट्रल यूरोप, कैस्पियन सी, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट यूरोप अन्य फाइनलिस्टों में शामिल रहे।

प्रतियोगिता में शेरी ने अपने आत्मविश्वास, सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला सशक्तिकरण और मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर अपने विचारों से जजों को प्रभावित किया। अपनी जीत के बारे में, शेरी सिंह ने कहा, ‘यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह हर उस महिला की है जिसने कभी सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत की है। मैं दुनिया को दिखाना चाहती थी कि ताकत, दयालुता और लचीलापन ही सच्ची सुंदरता की परिभाषा है।'

शेरी को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार यूएमबी पेजेंट्स की राष्ट्रीय निदेशक उर्मिमाला बोरुआ ने कहा, ‘हमें शेरी की क्षमता पर हमेशा विश्वास था। उनकी ऐतिहासिक जीत से भारत गौरवान्वित हुआ है। शेरी की जीत हर उस महिला के लिए एक मानदंड है जो सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें