India-Nepal Border High Alert: नेपाल के बीरगंज में क्यों हो रहा बांग्लादेश और पाकिस्तान के मौलानाओं का जुटान? भारत से लगी सीमा पर हाई अलर्ट

India-Nepal Border On High Alert: नेपाल में बांग्लादेश और पाकिस्तान के मौलानाओं के जुटान के बाद बिहार के मुख्य सचिव ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की सिक्योरिटी की समीक्षा करते हुए सुरक्षा चौकसी और बेहतर करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
India-Nepal Border On High Alert: भारत और नेपाल सीमा पर पिछले कुछ दिनों से तनाव का माहौल है (फोटो- AI)

India-Nepal Border On High Alert: भारत ने अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ लगी सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। बिहार पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य पुलिस की टीमें सीमा सुरक्षा बल (SSB) के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि नेपाल में फैली अशांति का असर भारत में न पड़े। इस बीच, नेपाल के बीरगंज में मुस्लिम समुदाय की तरफ से इज्तिमा'' नामक एक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें काफी संख्या में बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ-साथ कुछ अन्य मुस्लिम देशों के मौलाना एवं धर्म गुरुओं का महाजुटान होगा।

इस खबर के बाद भारत-नेपाल सीमा पर SSB और रक्सौल पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के वरपुर बलुवा गांव में 27 अप्रैल तक तीन दिवसीय तब्लीगी जमात का 'इज्तिमा' आयोजित किया जा रहा है। इस मुस्लिम धार्मिक आयोजन में नेपाल और पाकिस्तान सहित विभिन्न देशों से मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे।

इस मीटिंग को देखते हुए आईबी की रिपोर्ट के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है। नेपाल से आने और भारत से जाने वाले की गहन जांच की जा रही है। रक्सौल थाने की पुलिस, एसपी हेमंत सिंह, रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद खुद भारत नेपाल मैत्री पुल के पास सभी वाहनों का सघन तरीके से जांच कर रहे हैं।


वहीं, एसडीपीओ के साथ-साथ तमाम पुलिसकर्मी आने जाने पर वालों के पर विशेष नजर रख रहे हैं। सादे ड्रेस में पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। आईबी की रिपोर्ट के बाद सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है।अधिकारियों ने कहा कि किसी भी दूसरे देश के व्यक्ति को भारतीय सीमा से नेपाल से आने और जाने के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

एसपी हेमंत सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को कस दुरुस्त किया गया है। आने जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नेपाल में धार्मिक आयोजन होने को लेकर सूचना के आधार पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था किया गया है।"

मुख्य सचिव का सख्त आदेश

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा चौकसी और बेहतर करने का निर्देश दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्य सचिव ने भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

मुख्य सचिव ने सीमा क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सरकार की कतई बर्दाश्त नहीं की नीति है। एक बयान के मुताबिक अमृत ने मधुबनी के जिलाधिकारी एवं SP को अवैध गतिविधियों में संलिप्त एवं अवांछित लोगों को चिह्नित कर त्वरित सुनवाई के माध्यम से सजा दिलाने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह की सुरक्षा में अब तैनात रहेंगे CRPF जवान, पंजाब सरकार ने हटाई सिक्योरिटी तो केंद्र ने तैनात किए कमांडो

समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने सशस्त्र सीमा बल से सीमा सुरक्षा की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को सीमा पर गश्त और बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार चौधरी, विशेष शाखा एवं एसटीएफ के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।