India-Nepal Border On High Alert: भारत ने अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ लगी सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। बिहार पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य पुलिस की टीमें सीमा सुरक्षा बल (SSB) के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि नेपाल में फैली अशांति का असर भारत में न पड़े। इस बीच, नेपाल के बीरगंज में मुस्लिम समुदाय की तरफ से इज्तिमा'' नामक एक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें काफी संख्या में बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ-साथ कुछ अन्य मुस्लिम देशों के मौलाना एवं धर्म गुरुओं का महाजुटान होगा।
