Ahmedabad Plane Crash: गुजरात से मशहूर फिल्म निर्माता लापता, परिवार ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे जाने की जताई आशंका

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान मेघाणीनगर में एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कई म्यूजिक एल्बम का निर्देशन कर चुके नरोदा निवासी महेश कलावड़िया की पत्नी हेतल ने बताया कि उस दोपहर वह लॉ गार्डन क्षेत्र में किसी से मिलने गए थे। उन्हें महेश जीरावाला के नाम से भी जाना जाता था

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 8:14 AM
Story continues below Advertisement
Ahmedabad Plane Crash: लंदन जा रहे विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात से एक मशहूर फिल्म निर्माता के गायब होने से हड़कंप मच गया है। फिल्मकार के पिछले हफ्ते 12 जून को लापता होने और उनके मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल से महज 700 मीटर दूर पाए जाने के बाद उनके परिवार ने भी DNA सैंपल सौंपे हैं। लंदन जा रहे विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य की भी मौत हो गई।

12 जून को दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान मेघाणीनगर में एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कई म्यूजिक एल्बम का निर्देशन कर चुके नरोदा निवासी महेश कलावड़िया की पत्नी हेतल ने बताया कि उस दोपहर वह लॉ गार्डन क्षेत्र में किसी से मिलने गए थे। उन्हें महेश जीरावाला के नाम से भी जाना जाता था।

हेतल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "मेरे पति ने मुझे दोपहर 1.14 बजे फोन करके बताया कि उनकी मुलाकात खत्म हो गई है और वह घर आ रहे हैं। हालांकि, जब वह वापस नहीं आए, तो मैंने उनके फोन पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। पुलिस को सूचित किए जाने के बाद उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन से पता चला कि वह दुर्घटनास्थल से 700 मीटर दूर थे।"


हेतल ने आगे बताया, "उनका फोन करीब 1:40 बजे बंद हो गया (विमान के उड़ान भरने के एक मिनट बाद)। उनका स्कूटर और मोबाइल फोन गायब है। यह सब असामान्य है क्योंकि वह घर आने के लिए कभी भी उस रास्ते (आखिरी स्थान के अनुसार) का इस्तेमाल नहीं करते थे। हमने यह विश्लेषण के लिए डीएनए सैंपल जमा किए हैं कि क्या वह दुर्घटना के कारण जमीन पर मारे गए लोगों में से एक थे।"

ये भी पढ़ें- Kedarnath Chopper Crash: हेलिकॉप्टर हादसे के पीछे क्या रही मुख्य वजह? उड़ान से पहले किन चीजों का रखना होता है ध्यान

चूंकि अधिकतर शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट करा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 47 लोगों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट के जरिए कर ली गई है। अब तक 24 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुखद दुर्घटना में अब तक 270 लोगों की जान जा चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।