Ahmedabad Plane Crash: गुजरात से एक मशहूर फिल्म निर्माता के गायब होने से हड़कंप मच गया है। फिल्मकार के पिछले हफ्ते 12 जून को लापता होने और उनके मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल से महज 700 मीटर दूर पाए जाने के बाद उनके परिवार ने भी DNA सैंपल सौंपे हैं। लंदन जा रहे विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य की भी मौत हो गई।
