Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 03,  2026

धूप का झंझट खत्म, एक दिन में घर पर तैयार करें क्रिस्पी आलू चिप्स

इन आसान तरीकों से आप बिना धूप में सुखाए एक ही दिन में टेस्टी और करारे आलू के चिप्स बना सकते हैं। होली के स्नैक्स में ये घर के बने चिप्स सभी को जरूर पसंद आएंगे

Image Credit: pinterest

चिप्स बनाने के लिए सख्त और कम पानी वाले आलू चुनें ताकि चिप्स करारे बनें। बहुत ज्यादा नए या मुलायम आलू से चिप्स सही क्रिस्प नहीं बनते है

Image Credit: pinterest

सही आलू का चुनाव

आलू को छीलकर बहुत पतले और बराबर स्लाइस में काटें ताकि सभी चिप्स एक जैसे पकें। पतले स्लाइस से चिप्स जल्दी और सही तरीके से फ्राई होते हैं

Image Credit: pinterest

पतले स्लाइस काटें

कटे हुए आलू को 20 से 30 मिनट ठंडे पानी में भिगोकर रखें ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए। इससे चिप्स आपस में चिपकते नहीं और ज्यादा करारे बनते हैं

Image Credit: pinterest

ठंडे पानी में भिगोएं

पानी से निकालकर आलू के स्लाइस को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखाएं। गीले स्लाइस सीधे तेल में डालने से चिप्स नरम और तेल ज्यादा सोख लेते हैं

Image Credit: pinterest

अच्छी तरह सुखाएं

कढ़ाई में तेल गरम करके मध्यम आंच पर चिप्स तलें ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह पकें। तेज आंच पर तलने से चिप्स ऊपर से जल सकते हैं और अंदर कच्चे रह सकते हैं

Image Credit: pinterest

मिडियम हीट पर तलें

तेल में एक बार में कम मात्रा में चिप्स डालें ताकि वे अच्छी तरह फैलकर तल सकें। ज्यादा चिप्स डालने से तेल का तापमान गिरता है और चिप्स करारे नहीं बनते है

Image Credit: pinterest

एक साथ ज्यादा न डालें

चिप्स को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें, फिर तुरंत बाहर निकाल लें। ज्यादा देर तलने से उनका स्वाद कड़वा हो सकता है

Image Credit: pinterest

गोल्डन होने तक तलें

गरम-गरम चिप्स पर ही नमक या पसंद का मसाला छिड़कें ताकि स्वाद अच्छे से चिपक जाए। ठंडा होने के बाद मसाला सही से नहीं लगता है

Image Credit: pinterest

मसाला तुरंत डालें

तले हुए चिप्स को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। इससे चिप्स हल्के और ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं

Image Credit: pinterest

टिशू पर निकालें

पूरी तरह ठंडा होने के बाद चिप्स को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें ताकि नमी न लगे। सही तरीके से रखने पर ये कई दिनों तक करारे बने रहते हैं

Image Credit: pinterest

एयरटाइट डिब्बे में रखें

त्योहार पर बनाए घर में ये सबसे ज्यादा खाने वाली नमकीन सेव
Find out More