Get App

साड़ी पहनकर बोल्ट चढ़ाया, ट्रिगर दबाया और धाएं धाएं चलाई गोली! कौन हैं IPS अंकिता शर्मा जिनका वीडियो हो रहा वायरल?

दशहरे पर IPS अंकिता शर्मा का एक अलग अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पारंपरिक साड़ी में AK-47 संभालते और फायरिंग करते हुए उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर कौन हैं छत्तीसगढ़ की ये 'लेडी सिंघम', जिनकी बहादुरी और दमदार अंदाज की हर तरफ चर्चा हो रही है?

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 12:33 PM
साड़ी पहनकर बोल्ट चढ़ाया, ट्रिगर दबाया और धाएं धाएं चलाई गोली! कौन हैं IPS अंकिता शर्मा जिनका वीडियो हो रहा वायरल?
अंकिता शर्मा का जन्म 25 जून 1990 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ था।

छत्तीसगढ़ में दशहरे के मौके पर IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का एक अलग अंदाज देखने को मिला। पारंपरिक साड़ी पहने अंकिता शर्मा ने शस्त्र पूजा के बाद AK-47 राइफल से फायरिंग की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोई उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी वर्दी के पीछे छिपे साहस और मेहनत की कहानी जानना चाहता है।

लेकिन अंकिता शर्मा की पहचान सिर्फ इस वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है। UPSC की परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करने से लेकर चुनौतीपूर्ण इलाकों में पुलिसिंग करने तक, उनका सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है।

दशहरे पर शस्त्र पूजा के बाद चलाई AK-47

विजयादशमी के दिन राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव की SP अंकिता शर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा की और फिर AK-47 राइफल से फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी, जिसने लोगों का खास ध्यान खींचा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें