Get App

Jensen Huang: 'हम चिप दे चुके सनम!' Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग की लव स्टोरी पर बॉलीवुड तड़का! यूजर्स ने ऐसे लिए मजे, मीम्स की आई बाढ़

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के कथित प्रेम संबंध को लेकर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। भारतीय यूजर्स ने इस पूरे विवाद को बॉलीवुड फिल्म का रूप दे दिया है। किसी ने इसे 'हम चिप दे चुके सनम' नाम दिया, तो किसी ने AI की मदद से Jensen Huang को बॉलीवुड के दुखी प्रेमी के अंदाज में दिखाया।

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 10:45 AM
Jensen Huang: 'हम चिप दे चुके सनम!' Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग की लव स्टोरी पर बॉलीवुड तड़का! यूजर्स ने ऐसे लिए मजे, मीम्स की आई बाढ़
Nvidia CEO Jensen Huang: Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग की लव स्टोरी के खुलासे के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है

Nvidia CEO Jensen Huang: दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों एक कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। इस विवाद ने कारोबारी जगत से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। लेकिन भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने इस गंभीर मामले को अपने ही अंदाज में मनोरंजन का तड़का लगा दिया है। सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किए गए पोस्टर, वीडियो और मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं।

इन मीम्स में बॉलीवुड फिल्मों, मशहूर गानों और रोमांटिक कहानियों का ऐसा ट्विस्ट दिया गया है कि मामला किसी फिल्मी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं लग रहा। यह अफेयर एलिस हुआंग नाम की एक चीनी एक्जीक्यूटिव के साथ सामने आया। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि एलिस हुआंग (Alice Huang) चीन की इंटेलिजेंस एजेंसी के लिए जासूसी का काम कर रही थीं।

'हम चिप दे चुके सनम' ने लूटी महफिल

इस पूरे मीम फेस्ट का सबसे चर्चित नाम है- 'हम चिप दे चुके सनम'। यह नाम 1999 में आई सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मशहूर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की तर्ज पर बनाया गया है। बस यहां दिल की जगह चिप ने ले ली है। Nvidia के कारोबार और AI चिप्स पर कंपनी की मजबूत पकड़ को देखते हुए यह नाम सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें