हिमालय की शांत और रहस्यमयी वादियों में बसे कैलाश मानसरोवर के दर्शन करना हर श्रद्धालु की बड़ी इच्छा होती है। ये यात्रा केवल आस्था से जुड़ी नहीं है, बल्कि ये मानसिक मजबूती और शारीरिक क्षमता की भी परीक्षा लेती है। हर साल हजारों लोग इस पवित्र सफर का सपना देखते हैं, लेकिन चुनिंदा लोगों को ही इसमें शामिल होने का मौका मिलता है। साल 2026 के लिए इस यात्रा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे भक्तों में उत्साह साफ देखा जा सकता है।
