Get App

न बड़ी फैक्ट्री, न भारी निवेश! ₹250 से शुरू हुआ काम आज बन गया 90 लाख रुपये का बिजनेस

केरल की शिजे ने महज 250 रुपये से मशरूम उगाने का काम शुरू किया था। घर से शुरू हुआ उनका यह छोटा प्रयोग आज बड़े कारोबार में बदल चुका है। पति के साथ मिलकर उन्होंने न सिर्फ लाखों का बिजनेस खड़ा किया, बल्कि हजारों लोगों को मशरूम की खेती से जुड़ने का रास्ता भी दिखाया

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 1:15 PM
न बड़ी फैक्ट्री, न भारी निवेश! ₹250 से शुरू हुआ काम आज बन गया 90 लाख रुपये का बिजनेस
केरल की शिजे ने दिखाया कमाई का नया रास्ता

कभी घर में खाली समय बिताने के लिए मशरूम उगाने वाली केरल की शिजे ने अपने छोटे से प्रयोग को बड़े कारोबार में बदल दिया। साल 2007 में उन्होंने अपने पति थैंकाचन के साथ महज 250 रुपये लगाकर मशरूम की खेती शुरू की थी। आज उनका कारोबार सालाना 80 से 90 लाख रुपये का राजस्व कमा रहा है। अब इस दंपति का लक्ष्य कारोबार को बढ़ाकर 1.6 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। उनकी कहानी बताती है कि छोटे स्तर पर शुरू किया गया काम भी सही दिशा और मेहनत से बड़ा बन सकता है।

खाली समय में शुरू किया मशरूम उगाने का काम

Startuppedia की रिपोर्ट के मुताबिक, 57 वर्षीय शिजे ने शुरुआत में खुद को व्यस्त रखने के लिए मशरूम उगाना शुरू किया था। पति काम पर जाते थे और बच्चे स्कूल में रहते थे। खेती से जुड़े परिवार की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें इस काम में दिलचस्पी थी।

साल 2007 में उन्होंने और उनके पति ने ऑयस्टर मशरूम उगाने का प्रयोग किया। इसके लिए मशरूम बेड और स्पॉन खरीदने पर केवल 250 रुपये खर्च किए। शुरुआती दिनों में दोनों ने अनुभव से खेती के तरीके सीखे और धीरे-धीरे इस काम को आगे बढ़ाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें