मां की ममता और उसकी हिम्मत की कोई सीमा नहीं होती। बच्चे की परवरिश के साथ घर और काम की जिम्मेदारियां निभाना आसान नहीं, लेकिन कई महिलाएं हर दिन मुश्किलों से लड़कर अपने परिवार का सहारा बनती हैं। लद्दाख से सामने आए एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां एक महिला पेट्रोल पंप पर काम करते हुए अपने छोटे बच्चे को पीठ पर बांधे नजर आई। इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोग महिला की मेहनत से भावुक हो उठे।
