Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 03,  2026

ऑफिस से आउटिंग तक ट्रेंड में हैं ये 10 कॉटन कुर्ता सेट के लेटेस्ट डिजाइन्स

पुदीने जैसा हरा, बेबी पिंक और लैवेंडर जैसे हल्के रंग इस समय काफी ट्रेंड में हैं। ये रंग गर्मियों के लिए न केवल आरामदायक हैं बल्कि देखने में भी सोफिस्टिकेटेड लगते हैं

Image Credit: pinterest

पेस्टल शेड्स

फूलों वाले प्रिंट्स सदाबहार हैं और इस साल भी ये काफी लोकप्रिय हैं, डिज़ाइन्स कैजुअल और ओफिस वियर के लिए बेहतरीन विकल्प हैं

Image Credit: pinterest

फ्लोरल प्रिंट्स

घेरदार और लंबे अनारकली कुर्ते फिर से फैशन में हैं। ये सेट पलाजो के साथ मिलकर एक क्लासी लुक देते हैं

Image Credit: pinterest

अनारकली स्टाइल

ट्रेडिशनल और रोयल लुक के लिए अंगरखा डिजाइन एक बड़ा ट्रेंड बनकर उभरा है। इसमें अक्सर लटकन का इस्तेमाल इसे और भी अट्रेक्टिव बनाता है

Image Credit: pinterest

अंगरखा स्टाइल

ओफिस और प्रोफेशनल वियर के लिए स्ट्रेट कट कुर्ते सबसे ज्यादा चुने जा रहे हैं। इन्हें अक्सर सिगरेट पैंट्स या ट्राउज़र्स के साथ पेयर किया जाता है

Image Credit: pinterest

स्ट्रेट कट और सिगरेट पैंट्स

जयपुर और बगरू के ट्रेडिशनल ब्लोक प्रिंट्स को मोडर्न डिजाइन के साथ जोड़ा जा रहा है ये प्रोडक्ट्स अपनी कलात्मकता के लिए पोपुलर हैं

Image Credit: pinterest

हैंड ब्लोक प्रिंट्स

छोटे पेप्लम स्टाइल कुर्ते या लंबी शर्ट जैसे दिखने वाले कुर्ते भी लड़कियों और कामकाजी महिलाओं के बीच काफी पोपुलर हो रहे हैं

Image Credit: pinterest

शर्ट स्टाइल और पेप्लम

आगे से छोटा और पीछे से लंबा या तिरछी हेमलाइन वाले कुर्ते ट्रेडिशनल कपड़ों को एक मोडर्न ट्विस्ट देते हैं

Image Credit: pinterest

एसिमेट्रिक हेमलाइन

हल्के कोटन पर भी अब बारीक धागे की कढ़ाई या हल्का ज़री वर्क किया जा रहा है, ये सेट त्योहारों के लिए परफेक्ट हैं

Image Credit: pinterest

कढ़ाई और ज़री का काम

लेयर वाले या टियरर्ड डिजाइन वाले कुर्ते अपनी ढीली बनावट के कारण बहुत आरामदायक और स्टाइलिश माने जा रहे हैं

Image Credit: pinterest

टियरर्ड कुर्ते

धूप का झंझट खत्म, एक दिन में घर पर तैयार करें क्रिस्पी आलू चिप्स
Find out More