Get App

Viral Video: बारिश में जब थम गया ट्रैफिक, तब सड़क पर उतरा 'स्पाइडर-मैन', इंटरनेट पर मचा बवाल

Viral Video: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसी बीच भिवंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर ट्रैफिक संभालते और लोगों की मदद करते नजर आ रहा है। उसकी इस अनोखी पहल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 11:17 PM
Viral Video: बारिश में जब थम गया ट्रैफिक, तब सड़क पर उतरा 'स्पाइडर-मैन', इंटरनेट पर मचा बवाल
भिवंडी के एक युवक ने लोगों की मदद के लिए अनोखा तरीका अपनाया

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भारी बारिश की वजह से लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसी बीच भिवंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भिवंडी के एक युवक ने लोगों की मदद के लिए अनोखा तरीका अपनाया। यहां एक युवक स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर बारिश के बीच सड़क पर उतरा और ट्रैफिक संभालने के साथ-साथ लोगों की मदद करता नजर आया। उसका ये अंदाज लोगों को काफी पंसद आ रहा है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर आया ये युवक

वीडियो शेयर करते हुए न्यूज एजेंसी ANI ने लिखा, "भिवंडी में जलभराव के बीच स्थानीय निवासी शादाब स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहनकर ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने में लोगों की मदद कर रहे हैं।" वीडियो में शादाब पानी से भरी सड़क के बीच खड़े होकर वाहनों को रास्ता दिखाते, ट्रैफिक संभालते और लोगों को सुरक्षित निकलने में मदद करते नजर आते हैं। साथ ही वह सड़क पर जमा पानी हटाकर यातायात को आसान बनाने की कोशिश भी करते दिखाई दे रहे हैं।

गाड़ियों को रास्ता दिखाने के साथ-साथ शादाब लोगों से बातचीत करते और राहगीरों से हाथ मिलाते भी नजर आए। उनकी इस पहल की वहां मौजूद कई लोगों ने सराहना की और उनके काम की जमकर तारीफ की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें