ना EMI, ना बैंक का चक्कर - महिला ने अपने दम पर खरीदा 70 लाख का घर, जानिए सीक्रेट

महाराष्ट्र की पूजा ने बिना होम लोन के खरीदा 70 लाख का घर - 3 साल की बचत और सेल्स इंसेंटिव से पूरा किया सपना, कहानी हुई वायरल

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 9:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महाराष्ट्र की पूजा ने बिना होम लोन के खरीदा 70 लाख का घर - 3 साल की बचत और सेल्स इंसेंटिव से पूरा किया सपना, कहानी हुई वायरल

महाराष्ट्र : घर खरीदना आजकल सिर्फ सपना नहीं, एक बड़ी जंग जैसा हो गया है। कीमतें आसमान पर हैं, और ज्यादातर लोग 20-25 साल की EMI के बोझ तले दबकर ही घर ले पाते हैं। लेकिन महाराष्ट्र की पूजा ने इस पूरी सोच को ही पलट दिया है। उन्होंने बिना बैंक से एक रुपया भी उधार लिए, पूरे 70 लाख रुपये का घर खरीद लिया। ना होम लोन, ना लंबी EMI, ना ब्याज का टेंशन। उनकी कहानी अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

शाहद की पूजा ने कैसे किया ये कमाल?

पूजा महाराष्ट्र के शाहद में रहती हैं। उन्होंने वहीं 70 लाख रुपये का घर खरीदा है। पूजा ने कोई लॉटरी नहीं जीती, ना ही उन्हें पैतृक संपत्ति मिली। उन्होंने जो किया वो हर कोई कर सकता है, लेकिन करता नहीं है - 3 साल तक लगातार, अनुशासन के साथ बचत। उन्होंने अपने लिए एक टारगेट फिक्स किया - मुझे 3 साल में घर के लिए पैसा जुटाना है। और फिर हर महीने की सैलरी का हिसाब उसी टारगेट से लगाया।


 

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Pooja Gowda (@poojaslays_)

 

सेल्स की नौकरी ने बदली किस्मत

यहां उन्हें फिक्स्ड सैलरी के अलावा हर महीने 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक का इंसेंटिव मिलता था।ज्यादातर लोग इंसेंटिव का पैसा शॉपिंग, घूमने और शौक में उड़ा देते हैं। पूजा ने इसका उल्टा किया। उन्होंने इंसेंटिव के पैसे को हाथ ही नहीं लगाया। उसे सीधे घर वाले फंड में डाल दिया। यही उनकी सबसे बड़ी चालाकी थी। सैलरी से घर चलाया, इंसेंटिव से घर खरीदा।

बिल्डर से की स्मार्ट डील

पूजा ने घर खरीदते समय बिल्डर से भी समझदारी से बात की। उन्होंने पूरी रकम एक साथ देने के बजाय एक फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान बनवाया। इससे उन्हें 3 साल तक धीरे-धीरे पेमेंट करने का मौका मिला। ना उन पर एक साथ 70 लाख का दबाव पड़ा, ना ही बैंक के चक्कर लगाने पड़े।

क्यों वायरल हो रही है ये कहानी?

पूजा की कहानी इसलिए लोगों के दिल को छू रही है क्योंकि ये बताती है कि होम लोन ही इकलौता रास्ता नहीं है। अगर लक्ष्य साफ हो, बचत में अनुशासन हो और एक्स्ट्रा कमाई का सही इस्तेमाल हो, तो बिना कर्ज के भी बड़ा सपना पूरा हो सकता है।

हर किसी की सैलरी, खर्चे और जिम्मेदारियां पूजा जैसी नहीं होतीं। इसलिए घर खरीदने से पहले अपनी फाइनेंशियल स्थिति को अच्छे से समझें और जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। रंगोली सजी और 20 से ज्यादा देशों के लोग एक साथ दिवाली मनाने पहुंच

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।