महाराष्ट्र : घर खरीदना आजकल सिर्फ सपना नहीं, एक बड़ी जंग जैसा हो गया है। कीमतें आसमान पर हैं, और ज्यादातर लोग 20-25 साल की EMI के बोझ तले दबकर ही घर ले पाते हैं। लेकिन महाराष्ट्र की पूजा ने इस पूरी सोच को ही पलट दिया है। उन्होंने बिना बैंक से एक रुपया भी उधार लिए, पूरे 70 लाख रुपये का घर खरीद लिया। ना होम लोन, ना लंबी EMI, ना ब्याज का टेंशन। उनकी कहानी अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।
