एक नौकरी चाहने वाले (जॉब सीकर) ने बताया कि कैसे उन्होंने 30 मिनट की तय कॉल के दौरान सिर्फ 10 मिनट में ही हायरिंग मैनेजर के साथ इंटरव्यू खत्म कर दिया। शख्स को लगा कि उनसे अनुचित सवाल पूछे जा रहे हैं। उम्मीदवार ने कहा कि बातचीत ऐसी लग रही थी जैसे वे उनकी स्किल और अनुभव पर चर्चा करने के बजाय, बस उनसे कोई गलती करवाने की कोशिश कर रहे हों। इंटरव्यू लेने वाले के इस रवैये से परेशान होकर उन्होंने अपना समय देने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा और बातचीत आगे बढ़ने से पहले ही फोन काट दिया।
