
Melodi moment in Rome: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम पहुंचने पर पीएम मोदी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास संदेश पोस्ट किया। उन्होंने सेल्फी के साथ लिखा, "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!" इससे दोनों नेताओं के बीच की अच्छी दोस्ती साफ दिखाई दी।
Melodi moment in Rome: प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए X पर लिखा, "रोम में उतरने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद मैंने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज होने वाली हमारी बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के विषय पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।"
Melodi moment in Rome: प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी को एक ही कार में सफर करते, मशहूर कोलोसियम का दौरा करते और रात के खाने पर बातचीत करते देखा गया। दोनों नेताओं ने कहा है कि भारत एवं इटली के संबंध अब एक निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं। सौहार्दपूर्ण मित्रता से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।
Melodi moment in Rome: पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर के बैकग्राउंड में कोलोसियम (जिसे मूल रूप से फ्लेवियन एम्फीथिएटर के नाम से जाना जाता है) दिखाई दे रहा है। यह इटली की राजधानी रोम के बीचों-बीच स्थित पत्थर से बनी एक विशाल अंडाकार इमारत है। तस्वीर में यह रोशनी से जगमगा रही है।
Melodi moment in Rome: प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत एवं इटली के संबंध अब एक निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं। सौहार्दपूर्ण मित्रता से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं। भारतीय और इतालवी मीडिया के लिए दोनों नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से लिखे गए लेख में कहा गया कि इटली और भारत की साझेदारी उच्च राजनीतिक और संस्थागत स्तर पर लगातार संवाद से आगे बढ़ रही है।
Melodi moment in Rome: यह कोलोसियम प्राचीन रोम का सबसे प्रसिद्ध एम्फीथिएटर (विशाल खेल मैदान) है। इसे 'फ्लेवियन एम्फीथिएटर' भी कहा जाता है। इसका निर्माण रोमन सम्राट वेस्पासियन ने लगभग 70–72 ईस्वी के बीच शुरू कराया था। उनके बेटे टाइटस ने 80 ईस्वी में इसे पूरा करवाया। बाद में सम्राट डोमिशियन ने इसमें कुछ और हिस्से जोड़े।