Mumbai Viral News: मुंबई के वर्सोवा में डी-मार्ट के एक कर्मचारी पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया, क्योंकि उसने मराठी में बात करने से इनकार कर दिया था। 25 मार्च को हुई इस घटना ने मराठी को लेकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी MNS कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मराठी में बात न करने पर मुंबई के प्रमुख सुपरमार्केट स्टोर के कर्मचारी को थप्पड़ मारा। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार (25 मार्च) को अंधेरी (पश्चिम) के वर्सोवा में डी-मार्ट स्टोर में हुई।
