अमेरिका के ओरेगन राज्य के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों में बसा ‘विमेंस लैंड’ एक ऐसा अनोखा संसार है, जहां पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। 1970 के दशक में शुरू हुआ यह प्रयोग आज भी महिलाओं की स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और सशक्त जीवन का प्रतीक माना जाता है। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि वास्तविकता है, जिसमें महिलाओं ने पितृसत्तात्मक समाज की सीमाओं को तोड़कर अपने लिए एक अलग और सुरक्षित दुनिया बनाई। इस स्थान पर न तो शहरों की भागदौड़ है और न ही आधुनिक जीवन की आपाधापी। यहां महिलाएं अपने जीवन के हर पहलू—खाना उगाने से लेकर घर बनाने और बिजली-पानी का प्रबंध करने तक—खुद संभालती हैं।
