Get App

'Annabelle' डॉल फिर लापता! हॉरर टूर पर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन की रहस्यमयी मौत से मची सनसनी

Annabelle Doll : रविवार रात को इमरजेंसी टीम रिवेरा के होटल रूम में पहुंची, तो उन्हें रिवेरा मृत हालत में मिले, लेकिन उस वक्त कमरे से चर्चित एनाबेले गुड़िया गायब थी। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 10:55 PM
'Annabelle' डॉल फिर लापता! हॉरर टूर पर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन की रहस्यमयी मौत से मची सनसनी
पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन की लाश होटल के कमरे से मिली

Annabelle Doll : अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक और पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर 54 वर्षीय डैन रिवेरा की हाल ही में पेंसिल्वेनिया के गेटिसबर्ग स्थित एक होटल में रहस्यमयी मौत हो गई। बताया गया है कि ये घटना उस समय हुई जब उनके "डेविल्स ऑन द रन" नामक हॉरर टूर के सारे टिकट बिक चुके थे। बता दें कि इस टूर में एक डरावनी और श्रापित कही जाने वाली एनाबेले नाम की गुड़िया भी शामिल थी।

पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा  की मौत 

एडम्स काउंटी के कोरोनर फ्रांसिस डुट्रो के मुताबिक, जब रविवार रात को इमरजेंसी टीम रिवेरा के होटल रूम में पहुंची, तो उन्हें रिवेरा मृत हालत में मिले, लेकिन उस वक्त कमरे से चर्चित एनाबेले गुड़िया गायब थी। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

इस सीरीज से मिली थी पहचान

डैन रिवेरा को पैरानॉर्मल दुनिया में खास पहचान तब मिली जब उन्होंने ट्रैवल चैनल के "मोस्ट हॉन्टेड प्लेसेस" में बतौर इन्वेस्टिगेटर का काम कियाइसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की सीरीज़ "28 डेज़ हॉन्टेड" समेत कई प्रोजेक्ट्स के निर्माता भी रहे। अपने काम के सिलसिले में वे न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइकिक रिसर्च के साथ अमेरिका भर में घूमे, जिसे एड और लोरेन वॉरेन ने 1952 में शुरू किया था। इस संस्था की खास बात यह थी कि इसमें रैग्डी एन डॉल जैसी डरावनी चीजों की प्रदर्शनी भी होती थी।

होटल के कमरे से गायब हुई एनाबेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें