iPhone 17 Pro पर सबसे बड़ी छूट! सिर्फ ₹56,990 में खरीदने का मौका, जानें Reliance Digital का यह धमाकेदार ऑफर

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। कंपनी इन फोन पर स्टोर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक दे रही है। इन ऑफर्स के बाद iPhone 17 Pro की कीमत 56,990 रुपये और Pro Max की 71,990 रुपये हो गई है।

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Reliance Digital Offer: नया iPhone खरीदने वालों के लिए रिलायंस डिजिटल पर अच्छी बचत हो सकती है। रिलायंस डिजिटल अपने कस्टमर के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। कंपनी iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर स्टोर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक दे रही है। रिलायंस डिजिटल ने अपने X अकाउंट पर इस ऑफर की जानकारी दी है। इन दोनों फोन पर मिलने वाली छूट और इनकी नई कीमत के बारे में जानते हैं।

iPhone 17 Pro 256GB का MRP 1,34,900 रुपये है। रिलायंस डिजिटल इस फोन पर 9,910 रुपये का सीधा डिस्काउंट दे रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 1,24,990 रुपये हो जाती है। इसके अलावा कस्टमर पुराने फोन को एक्सचेंज करके और बैंक ऑफर का फायदा लेकर कीमत और कम कर सकते हैं।

iPhone 17 Pro पर मिलने वाले है ये ऑफर्स:


• MRP: 1,34,900 रुपये

• स्टोर डिस्काउंट: 9,910 रुपये

• पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू: 55,000 रुपये तक

• एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस: 10,000 रुपये

• बैंक कैशबैक: 3,000 रुपये

• इफेक्टिव प्राइस: 56,990 रुपये

इस तरह उठा सकते हैं iPhone 17 Pro Max पर ऑफर का फायदा?

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro Max 256GB भी ऑफर के तहत मिल रहा है। इसकी कीमत सभी ऑफर्स के बाद 71,990 रुपये हो जाती है। कस्टमर अपना पुराना फोन देकर और बैंक कैशबैक का फायदा उठाकर इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। पुराने फोन की कीमत उसके मॉडल और हालत के हिसाब से तय होगी।

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए कस्टमर रिलायंस डिजिटल के स्टोर पर जा सकते हैं। वहां अपने पुराने फोन की कीमत पता कर सकते हैं और बैंक कैशबैक की जानकारी भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि हर कस्टमर को एक जैसी कीमत पर फोन नहीं मिलेगा। यह पुराने फोन की कीमत और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।