Get App

पुलवामा के 22 साल के मोहम्मद ओवैस ने पास की CDS परीक्षा! AI के 399 रुपये के पेड सब्सक्रिप्शन से यूं की तैयारी

पुलवामा के 22 साल के मोहम्मद ओवैस भट ने तीसरे प्रयास में CDS परीक्षा पास कर AIR 107 हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ब्रिगेडियर एस.एस. शेखावत से मिली प्रेरणा और AI की मदद से की गई तैयारी को दिया। ओवैस ने 399 रुपये के AI सब्सक्रिप्शन से परीक्षा पैटर्न समझा और बिना महंगी कोचिंग के सफलता पाई।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 9:12 AM
पुलवामा के 22 साल के मोहम्मद ओवैस ने पास की CDS परीक्षा! AI के 399 रुपये के पेड सब्सक्रिप्शन से यूं की तैयारी
जम्मू कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले मोहम्मद ओवैस भट ने CDS परीक्षा में 107वीं रैंक हासिल की, जनवरी में IMA में लेंगे ट्रेनिंग।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के एक छोटे से गांव डेंजरपोरा से निकले 22 साल के मोहम्मद ओवैस भट ने वह मुकाम हासिल किया है जो लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। सोमवार को जारी हुई (Combined Defence Services Examination 2026) की फाइनल लिस्ट में ओवैस ने ऑल इंडिया 107वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे कश्मीर का नाम रोशन किया है। यह सफलता उनके साढ़े चार साल के अथक संघर्ष, दो असफलताओं और तीसरे प्रयास में मिली जीत की कहानी है।

PTI के अनुसार ओवैस की इस कामयाबी के पीछे दो नाम हैं - एक उनके आदर्श ब्रिगेडियर एस.एस. शेखावत (Brigadier S.S. Shekhawat) और दूसरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) । सेना के जांबाज अधिकारी शेखावत की वीरता से प्रेरित होकर वर्दी का सपना देखने वाले ओवैस ने अपनी पढ़ाई में AI को ही अपना सबसे बड़ा साथी बनाया। महंगे कोचिंग सेंटर्स के बजाय 399 रुपये के AI सब्सक्रिप्शन और यूट्यूब लेक्चर्स से तैयारी कर उन्होंने साबित कर दिया कि जुनून हो तो संसाधनों की कमी आड़े नहीं आती।

महज 399 रुपये के कोर्स से की तैयारी, रैंक हासिल कर किया कमाल

ओवैस की तैयारी का सबसे दिलचस्प पहलू रहा AI का इस्तेमाल। उन्होंने बताया कि उन्होंने महंगे कोचिंग सेंटर्स पर लाखों रुपये खर्च करने के बजाय सिर्फ 4000 रुपये में तैयारी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें