Get App

दुबई में ट्रक चलाने वाले पंजाबी ड्राइवर की चमकी किस्मत, दोस्तों के साथ मिलकर जीती ₹1.3 करोड़ की लॉटरी

अबू धाबी के बिग टिकट ड्रॉ में चार भारतीयों ने नकद इनाम जीते हैं। इनमें पंजाब के एक ट्रक ड्राइवर भी शामिल हैं, जिन्होंने 1.3 करोड़ रुपये जीते। सभी विजेता इन पैसों को अपने दोस्तों के साथ बांटकर परिवार की मदद करने की योजना बना रहे हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 14, 2026 पर 1:25 PM
दुबई में ट्रक चलाने वाले पंजाबी ड्राइवर की चमकी किस्मत, दोस्तों के साथ मिलकर जीती ₹1.3 करोड़ की लॉटरी
दुबई में पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों के साथ खरीदते थे टिकट

नई दिल्ली। दुबई में रहने वाले पंजाब के 53 साल के कुलवंत सिंह की किस्मत चमक गई है। अबू धाबी के बिग टिकट ड्रॉ में उन्होंने 5 लाख दिरहम यानी करीब 1.3 करोड़ रुपये का इनाम जीता है। कुलवंत पिछले 18 साल से दुबई में रहकर काम कर रहे हैं। उनकी इस जीत की खबर सामने आने के बाद उनके टिकट खरीदने के तरीके को लेकर काफी बातें हो रही है।

दोस्तों के साथ हर महीने खरीदते थे टिकट

कुलवंत सिंह को ऑनलाइन वीडियो से बिग टिकट के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदना शुरू किया। उनके दोस्तों का यह ग्रुप करीब दो साल से हर महीने टिकट खरीद रहा था।

इस बार भी कुलवंत ने बिना कुछ सोचे एक टिकट चुना था। लेकिन इस बार उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस बार उन्हें इतनी बड़ी रकम मिल जाएगी। इस जीत का पता चलने के बाद वह बहुत ही खुश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें