Get App

15 साल की उम्मीद, 500 का टिकट और 12 करोड़ की जीत - पंजाब के टिपर ड्राइवर की किस्मत ने सबको चौंका दिया

पंजाब के डेरा बस्सी के बलजिंदर सिंह ने Diwali Bumper में 12 करोड़ रुपये जीते. उन्होंने 10 नवंबर को 500 रुपये का टिकट हंडेसरा से खरीदा था. वो 15 साल से टिकट खरीद रहे थे. जीत का पता मंगलवार रात 11 बजे चला. बलजिंदर टिपर चलाते हैं और खेती करते हैं. अब वो जीरकपुर में क्लेम कर रहे हैं. टैक्स कटने के बाद पैसा मिलेगा. इस लॉटरी के लिए 36 लाख टिकट छापे गए थे.

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 3:52 PM
15 साल की उम्मीद, 500 का टिकट और 12 करोड़ की जीत - पंजाब के टिपर ड्राइवर की किस्मत ने सबको चौंका दिया
15 साल से लॉटरी खरीद रहे पंजाब के बलजिंदर सिंह ने Diwali Bumper में 12 करोड़ जीते. 500 रुपये के टिकट ने बदल दी जिंदगी. जानिए पूरी कहानी।

मोहाली। 15 साल तक हर बार टिकट लिया, हर बार खाली हाथ लौटे. लेकिन इस बार किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि पूरा गांव हैरान रह गया. पंजाब के डेरा बस्सी के एक टिपर ड्राइवर और छोटे किसान की जिंदगी एक ही रात में बदल गई.

हमायूंपुर गांव के रहने वाले 45 साल के बलजिंदर सिंह ने Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2026 का पहला इनाम जीत लिया है. इनाम की रकम है - 12 करोड़ रुपये.

10 नवंबर को लिया था टिकट

बलजिंदर ने ये टिकट 10 नवंबर को हंडेसरा के एक दुकानदार से 500 रुपये में खरीदा था. ड्रॉ 16 नवंबर को हुआ. लेकिन उन्हें अपनी जीत का पता मंगलवार रात करीब 11 बजे चला.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें