अक्सर लोग अच्छी नौकरी, मोटी सैलरी और बड़ी कंपनी में काम करने को सफलता की निशानी मानते हैं। लेकिन झारखंड में एक महिला को Rapido बाइक टैक्सी की सवारी के दौरान ऐसी कहानी सुनने को मिली, जिसने करियर और कमाई को देखने का उनका नजरिया बदल दिया। महिला के मुताबिक, बाइक चला रहे शख्स ने इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी थी। पहले उसे हर महीने 40 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन अब उसका दावा है कि वह बाइक टैक्सी चलाकर महीने में 1 लाख से 1.2 लाख रुपये तक कमा लेता है।
