Second Chandra Grahan 2026: बीते साल की तरह इस साल भी चार ग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। इनमें से साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण हो चुका है। इसके बाद अब आकाश प्रेमियों की नजर दूसरे चंद्र ग्रहण पर टिक गई है। ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। जब सूरज और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। ग्रहण कोई भी हो, इसे धार्मिक दृष्टि से भी अहम माना जाता है। हिंदू धर्म में इसे अशुभ माना गया है और इससे पहले सूतक लगता है, जिसमें मंदिरों में पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्य भी नहीं होता है। लेकिन सूतक तभी माना जाता है जब ग्रहण भारत में नजर आता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा, तारीख, समय और इसे कहां-कहां देखा जा सकेगा ?
