Get App

शाहरुख के ‘मन्नत’ में घुसे 2 सांप, 8 फीट वाले को ऐसे किया गया रेस्क्यू, दूसरा फरार

शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर ‘मन्नत’ में 17 अगस्त की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में दो सांप नजर आए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसकी लंबाई करीब 8 फीट थी। वहीं, दूसरा सांप लोगों की हलचल के बीच गायब हो गया

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 12:32 PM
शाहरुख के ‘मन्नत’ में घुसे 2 सांप, 8 फीट वाले को ऐसे किया गया रेस्क्यू, दूसरा फरार
जहां एक सांप को पकड़ लिया गया, वहीं दूसरा रेस्क्यू टीम के हाथ नहीं आया।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित आलीशान घर ‘मन्नत’ में 17 अगस्त की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में दो सांप नजर आए। सांपों को देखते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों और स्टाफ में हलचल बढ़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, जिसके बाद दोनों सांपों की तलाश शुरू हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा लोगों की आवाजाही बढ़ने के बीच कहीं छिप गया। पकड़े गए सांप की लंबाई करीब 8 फीट बताई गई है और उसकी पहचान धामन यानी इंडियन रैट स्नेक के रूप में हुई।

राहत की बात यह रही कि यह सांप जहरीला नहीं था। वहीं, दूसरे सांप की तलाश काफी देर तक जारी रही, लेकिन वह टीम के हाथ नहीं आया। इस घटना ने मन्नत की सुरक्षा को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचा।

रात में आया फोन, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब रात 8 बजे स्नेक रेस्क्यूर विक्की दुबे को मन्नत में दो सांप देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने परिसर में तलाश शुरू की। सर्च के दौरान एक सांप सीढ़ी के नीचे छिपा हुआ मिला और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें