Get App

4 लाख रुपये की TCS की जॉब छोड़ी, अब 14 लाख रुपये कमा रहीं किसान की बेटी श्रेया तिवारी! पर कैसे?

कानपुर की रहने वाली 25 साल की श्रेया तिवारी ने TCS की 4 लाख रुपये सालाना वाली सुरक्षित नौकरी छोड़कर फ्रीलांसिंग और कंटेंट क्रिएशन में हाथ आजमाया। अपने जुनून को फॉलो करते हुए अब वह सालाना 14 लाख रुपये कमा रही हैं, जो उनके पुराने पैकेज से तीन गुना ज्यादा है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 11:15 PM
4 लाख रुपये की TCS की जॉब छोड़ी, अब 14 लाख रुपये कमा रहीं किसान की बेटी श्रेया तिवारी! पर कैसे?

आज के दौर में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी पाना लाखों युवाओं का सपना होता है। लेकिन कानपुर की रहने वाली 25 वर्षीय श्रेया तिवारी ने कुछ अलग ही रास्ता चुना। श्रेया ने न केवल अपनी सुरक्षित कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ी, बल्कि आज वह अपने जुनून के दम पर उससे तीन गुना ज्यादा कमाई कर रही हैं। यह कहानी केवल करियर बदलने की नहीं, बल्कि एक किसान की बेटी के साहस और उसकी मां के संघर्षों के सम्मान की है।

संघर्षों के बीच बीता बचपन

श्रेया का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता एक किसान हैं और घर की आर्थिक स्थिति हमेशा चुनौतीपूर्ण रही। पांच भाई-बहनों के इस परिवार में शिक्षा पाना आसान नहीं था। श्रेया बताती हैं कि उनकी माँ ने समाज की पुरानी सोच के खिलाफ जाकर अपनी बेटियों को पढ़ाने का फैसला किया। उनकी माँ दिन-रात सिलाई का काम करती थीं ताकि बच्चों की पढ़ाई की फीस भरी जा सके। माँ के इसी जज्बे ने श्रेया को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

TCS की नौकरी से असंतोष तक का सफर

अपनी मेहनत के दम पर श्रेया ने TCS में नौकरी हासिल की, जहां उन्हें सालाना 4 लाख रुपये का पैकेज मिला। एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह बड़ी उपलब्धि थी। लेकिन जल्द ही श्रेया को अहसास हुआ कि डेस्क जॉब और 9 से 5 का रूटीन उनके सपनों के लिए काफी नहीं है। वह कुछ ऐसा करना चाहती थीं जहाँ उनकी रचनात्मकता (creativity) को उड़ान मिल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें