Get App

Small Business Ideas: 'कोई धंधा छोटा नहीं होता'; मैगी बेचकर रोजाना ₹15,000 की होगी है कमाई! वायरल हुआ दुकानदार का वीडियो

Small Business Ideas: जहां लोग ऑफ सीजन में काम बंद कर देते हैं, वहां हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे की बर्फीली हवाओं के बीच एक दुकानदार रोज 200 कप चाय और 70 प्लेट मैगी बेचता है! उसकी 15 हजार रुपये का डेली टर्नओवर सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दुकानदार की कमाई के ये आंकड़े देखकर इंटरनेट यूजर्स भी हैरान हैं। लोग छोटे कारोबार की ताकत पर चर्चा कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 12:15 PM
Small Business Ideas: 'कोई धंधा छोटा नहीं होता'; मैगी बेचकर रोजाना ₹15,000 की होगी है कमाई! वायरल हुआ दुकानदार का वीडियो
Small Business Ideas: दुकानदार का कारोबार हर दिन हजारों रुपये का हो रहा है

Small Business Ideas: 'कोई भी धंधा छोटा नहीं होता...' यह कहावत हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे की बर्फीली हवाओं के बीच मैगी और चाय बेचने वाले एक दुकानदार ने आखिरकार सच साबित कर दी है। इस दुकानदार का कारोबार हर दिन हजारों रुपये का हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के मुताबिक, दुकानदार ऑफ सीजन में पर्यटकों की संख्या काफी होने के बाद भी रोजाना 60 से 70 प्लेट मैगी और करीब 200 कप चाय बेचता है। इससे उसका अनुमानित डेली का टर्नओवर 14 से 15 हजार रुपये तक पहुंच जाता है। दुकानदार की कमाई के ये आंकड़े देखकर इंटरनेट यूजर्स भी हैरान हैं। लोग छोटे कारोबार की ताकत पर चर्चा कर रहे हैं।

रोहतांग पास पर मैगी और चाय का जबरदस्त कारोबार

दरअसल, यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब कंटेंट क्रिएटर हर्ष चौहान हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल रोहतांग पास पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात वहां मैगी का स्टॉल लगाने वाले एक दुकानदार से हुई। हर्ष ने वैसे बातचीत में दुकानदार से पूछ लिया कि जब ऑफ सीजन चल रहा है और पर्यटकों की आवाजाही कम है, तब भी उसका रोजाना कितना कारोबार हो जाता है?

हर्ष चौहान ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में इस बातचीत का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने दुकानदार से उसकी कमाई के बारे में पूछा तो उसने कहा कि अभी ऑफ सीजन है, इसलिए पहले के मुकाबले कम कमाई हो रही है। इसके बाद जब हर्ष ने उससे रोजाना होने वाली बिक्री के बारे में डिटेल्स पूछा तो दुकानदार ने कुछ ऐसे आंकड़े बताए, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें