25 अप्रैल 2025 को आसमान में एक अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिलने वाला है। यूं तो आसमान चांद, तारे और ग्रह इत्यादि दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार आप एक ऐसी आकृति को देखेंगे, जो हू-ब-हू मुस्कुराते हुए चेहरे जैसी दिखाई देगी। सूरज उगने से ठीक पहले, आकाश में एक 'स्माइली फेस' जैसा दृश्य दिखाई देगा, जिसे ट्रिपल कंजंक्शन कहा जाता है। इस खगोलीय घटना में शुक्र, शनि और अर्धचंद्राकार चंद्रमा एक साथ इतने पास दिखाई देंगे कि वे एक मुस्कुराते हुए चेहरे की आकृति बना देंगे।
