सांपों को लेकर लोगों के मन में डर और कई तरह की गलतफहमियां हमेशा से रही हैं। अक्सर जैसे ही कहीं सांप या उसके अंडे दिखाई देते हैं, लोग घबराकर उनसे दूरी बना लेते हैं। कई लोगों को लगता है कि सांप के अंडों में भी जहर मौजूद होता है और उनसे निकलने वाले बच्चे बेहद खतरनाक हो सकते हैं। यही वजह है कि डर के कारण लोग कई बार अंडों को नष्ट तक कर देते हैं। हालांकि, सच्चाई इससे काफी अलग है। सांपों की दुनिया से जुड़ी कई बातें ऐसी हैं, जिनके बारे में कम ही लोग सही जानकारी रखते हैं।
