Get App

VIDEO: चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में बर्थ के नीचे से निकला लंबा सांप, भागने लगे लोग!

Snake Found In Train: कोलकाता जा रही ट्रेन के स्लीपर कोच में रात के वक्त साइड लोअर बर्थ के नीचे अचानक लंबा सांप निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया है जो डरावना है। यूजर ने रेलवे पर तंज कसते हुए लिखा कि 'यात्रियों को सुरक्षित सफर चाहिए, जंगल सफारी नहीं!'

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 11:29 AM
VIDEO: चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में बर्थ के नीचे से निकला लंबा सांप, भागने लगे लोग!
चलती ट्रेन के में सांप को देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया

Train Snake Incident: चलती ट्रेन के डिब्बे में आराम से सफर कर रहे यात्रियों के पसीने तब छूट गए, जब रात के अंधेरे में साइड लोअर बर्थ के ठीक नीचे से एक लंबा सांप बाहर निकलता दिखाई दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @JharkhandRail द्वारा शेयर किया गया वीडियो कटिहार एक्सप्रेस का बताया जा रहा है, जो कोलकाता जा रही थी।

यूजर ने तंज अंदाज में लिखा कि यात्रियों ने पूरे पैसे देकर स्लीपर क्लास की सीट बुक की थी, लेकिन सफर के दौरान उन्हें सुरक्षा के बजाय 'सांप का सरप्राइज' मिल गया। इस नजारे के बाद यात्रियों की सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है।

क्या है पूरा मामला?

रात के समय जब ट्रेन कोलकाता की ओर बढ़ रही थी, तभी स्लीपर कोच के साइड लोअर बर्थ के नीचे से अचानक एक लंबा सांप रेंगता हुआ बाहर आया। चलती ट्रेन के में सांप को देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें