Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  20,  2025

मुंबई का वह मार्केट जहां फैशन बिकता है किलो के भाव, कीमत सुन रह जाएंगे दंग

मुंबई की चमचमाती दुनिया के बीच, कुर्ला मार्केट अपनी अनूठी खरीदारी के लिए मशहूर है। यहां कपड़े किलो के हिसाब से बिकते हैं, जो शॉपिंग को किफायती और मजेदार बनाता है।

Image Credit: istock

कुर्ला वेस्ट में स्थित यह मार्केट कॉटन मिलों के ऐतिहासिक इलाके में है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कपड़े का वजन करके मूल्य तय करना, जिससे छोटे व्यापारी और बजट में रहने वाले खरीदार आसानी से खरीदारी करते हैं।

Image Credit: istock

यहां कपड़े 15 रुपये प्रति किलो से शुरू होते हैं, जिससे यह जगह छोटे व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए भी आदर्श है। कपड़ों की बढ़ती कीमतों के बीच यह बाजार लोगों को राहत देता है।

Image Credit: istock

कुर्ला मार्केट में आपको कुरती, फ्रॉक, पैंट जैसे कई प्रकार के फैब्रिक मिलेंगे। यहां के कपड़ों की क्वालिटी और डिजाइन इतनी बेहतर होती है कि गुजरात, मध्यप्रदेश और दिल्ली से भी व्यापारी यहां आते हैं।

Image Credit: istock

यहां कुछ दुकानें विदेशी कपड़े भी मीटर के हिसाब से बेचती हैं। साथ ही सेकंड हैंड कपड़े भी उपलब्ध हैं, जो कीमत के हिसाब से अलग-अलग विकल्प देते हैं।

Image Credit: istock

कुर्ला वेस्ट का यह मार्केट मुंबई के प्रमुख इलाकों से कनेक्टेड है, जिसके चलते हजारों रोजाना यहां आते हैं। यह जगह फैशन प्रेमियों के लिए शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है।

Image Credit: istock

यहां की गलियों में फैशन, कीमत और विविधता का संगम देखने को मिलता है। ग्राहक यहां आराम से बजट में फैशन का चुनाव कर सकते हैं और अच्छी डील्स पा सकते हैं।

Image Credit: istock

कुर्ला मार्केट में सिर्फ मुंबई के ही नहीं बल्कि आसपास राज्यों के व्यापारी भी खरीदारी करते हैं, जिससे यहां बिजनेस का दौर हमेशा फलता-फूलता रहता है।

Image Credit: istock

कुर्ला मार्केट न केवल मुंबई की कपड़ों की विरासत का हिस्सा है, बल्कि यह हर बजट के लोगों के लिए फैशन का घर भी है। 

Image Credit: istock

घर पर सजाएं गणपति बप्पा का पंडाल, ये हैं परफेक्ट और बेहतरीन आइडियाज
Find out More